Connect with us

खबर सक्ती ...

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: गल्ला दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 17,935 रुपये की नगदी बरामद, सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपी की पहचान ..

Published

on

सक्ती, थाना डभरा पुलिस ने चोरी की एक घटना का त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 17,935 रुपये की नगदी बरामद की है। यह सफलता डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटमी निवासी पंकज अग्रवाल की किराना दुकान में हुई चोरी की जांच के दौरान मिली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंकज अग्रवाल ने थाना डभरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी दुकान का दरवाजा तोड़कर दराज में रखे 18,500 रुपये की चोरी कर ली है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की।

थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक कमल किशोर महतो के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में पूर्व में दुकान में कार्य कर चुका युवक संदिग्ध रूप से नजर आया। संदेह के आधार पर पुलिस ने मुकेश रात्रे उर्फ (साका), पिता भानू रात्रे, उम्र 28 वर्ष, निवासी कोटमी आवासपारा को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसके मेमोरण्डम कथन पर पुलिस ने 17,935 रुपये की नगदी जब्त की, जिसमें विभिन्न मूल्यवर्ग के नोट और सिक्के शामिल हैं। यह बरामदगी गवाहों की उपस्थिति में विधिवत की गई।

पुलिस ने आरोपी को दिनांक 08 जून 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमल किशोर महतो, सहायक उप निरीक्षक एच.एन. ताम्रकार, आरक्षक धनेश्वर दिवाकर, मिरिश साहू और शिव यादव की सराहनीय भूमिका रही।

डभरा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस जनसुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़2 घंटे ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..18 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..18 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending