खबर जांजगीर-चांपा ..
कलेक्टर ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक ली ..

जल जीवन मिशन के कार्य समय-सीमा में पूर्ण न करने वाले ठेकेदारों के अनुबंध निरस्त करने एवं लगभग 1.5 करोड़ की राशि राजसात करने के निर्देश ..
जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत क्रियान्वित नल-जल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत जिन ठेकेदारों ने कार्य बंद कर दिए हैं अथवा कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं ऐसे 09 अनुबंधों में व्यय की राशि का 5 प्रतिशत सुरक्षानिधि एवं 3 प्रतिशत टेस्टिंग कुल 8 प्रतिशत लगभग 1.50 करोड़ रुपए राशि रोकी गई है जो कि शासन के पक्ष में राजसात करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित एजेंसियों को ब्लैक लिस्टेड करने तथा इन अनुबंधों के तहत आदेशित ग्रामों में 15 दिवस के भीतर जल प्रदाय नही होने की स्थिति में रिस्क एण्ड कास्ट के आधार पर निविदा आमंत्रण करने की अनुशंसा की गई।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ऐसे ठेकेदार के अनुबंध निरस्त किए जाएं। उन्होंने अधूरे कार्यों के शीघ्र पूर्णता के निर्देश देते हुए, शेष बचे विद्युत कनेक्शनों की जानकारी ली और उन्हें यथाशीघ्र जोड़ने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत कॉल मी सर्विस से नियोजित कर्मचारियों के वेतन भुगतान, एकल एवं समूह जल प्रदाय योजनाएं, निरीक्षण एवं अनुश्रवण, तथा आय-व्यय के अनुमोदन की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी आदित्य प्रताप सिंह, सभी एसडीएम, सीईओ जनपद सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login