Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती रेलवे स्टेशन के लिए पहली बार पाँच सदस्यीय सलाहकार समिति गठित

Published

on

यात्रियों की सुविधाओं में सुधार के लिए समिति करेगी सुझाव और निगरानी ,

नगरवासियों में उत्साह, वर्षों पुरानी मांगों के पूरे होने की जगी उम्मीद ..

सक्ती, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल द्वारा सक्ती रेलवे स्टेशन के लिए पहली बार पाँच सदस्यीय सलाहकार समिति का गठन किया गया है। इस समिति में बसंत कुमार जांगड़े, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि रंजन कुमार सिन्हा, समाजसेविका एवं अग्रवाल महिला प्रदेश इकाई महामंत्री श्रीमती रीना गेवाडीन और सोंठी निवासी अशोक कुमार यादव को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। इनकी नियुक्ति मंडल रेल प्रबंधक द्वारा की गई है और समिति का कार्यकाल 31 दिसंबर 2026 तक निर्धारित किया गया है।

रेलवे प्रशासन ने चांपा के मुख्य स्टेशन प्रबंधक को निर्देशित किया है कि वह जल्द से जल्द समिति की परिचयात्मक बैठक आयोजित कर सुझाव आमंत्रित करें और प्रस्तावित एजेंडे पर कार्यवाही सुनिश्चित करें।

आप को बतादे कि सक्ती रेलवे स्टेशन को “सी” श्रेणी में रखा गया है, जहां यात्रियों को सुविधाएं बढ़ाने, समस्याओं के समाधान तथा विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से यह समिति बनाई गई है। यह समिति रेलवे और यात्रियों के बीच संवाद का एक मजबूत माध्यम बनेगी, जिससे जमीनी स्तर की समस्याओं को सीधे रेलवे प्रशासन तक पहुँचाया जा सकेगा।

नगरवासियों में समिति के गठन को लेकर उत्साह है। लोगों का कहना है कि पहली बार सक्ती जैसे कस्बे को रेलवे सलाहकार समिति के रूप में इतनी सशक्त प्रतिनिधित्व मिला है, जिससे स्टेशन पर वर्षों से लंबित मांगें जैसे ट्रेनों के ठहराव, प्लेटफॉर्म की साफ-सफाई, शौचालय, यात्री प्रतीक्षालय, एक्सीलेटर/लिफ्ट, बेहतर रोशनी, पर्याप्त छाया और पंखों की व्यवस्था जैसे बुनियादी सुविधाएं अब पूरी होने की उम्मीद जगी है।

समिति में नियुक्त सभी सदस्यों को नगर के जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और नागरिकों ने बधाई दी है और आशा जताई है कि सक्ती रेलवे स्टेशन अब विकास की नई दिशा में अग्रसर होगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़2 घंटे ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..18 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..18 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending