खबर रायगढ़
कलेक्टर ने जिले से दो लोगों को 1 साल के लिए किया जिला बदर ..

विशाल सिंह और पवन प्रजा हुए जिले से जिला बदर ,
जारी आदेश के मुताबिक रायगढ़ के साथ सीमा से लगे अन्य जिला क्षेत्रों से भी जाना होगा बाहर ..
रायगढ़, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने दो लोगों को रायगढ़ जिले से जिला बदर कर दिया है। उनके द्वारा जारी आदेश के मुताबिक विशाल सिंह, आ.रणधीर सिंह, उम्र-22 वर्ष, निवासी-ग्राम रेलवे बंगलापारा, रायगढ़ और पवन प्रजा, आ.दुकालू प्रजा, उम्र-28 वर्ष, निवासी-ग्राम विजयपुर थाना चक्रधरनगर, रायगढ़ इन दोनों को एक साल की अवधि के लिए रायगढ़ से बाहर जाने के आदेश दिए गए हैं। आदेश का पालन नहीं होने पर वैधानिक कार्रवाई किया जाएगा। जिला बदर किए गए दोनों लोगों को रायगढ़ जिले के साथ ही रायगढ़ की सीमा से लगे अन्य जिला क्षेत्रों से भी बाहर जाने के लिए आदेशित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम-1990 की धारा 3 एवं धारा 5 (क) एवं (ख) के तहत दिनांक 12 जून 2025 को पारित आदेश के अनुसार कलेक्टर न्यायालय के दाण्डिक प्रकरण क्रमांक 02/2023 के तहत विशाल सिंह आ.रणधीर सिंह और प्रकरण 18/2023 के अनुसार पवन प्रजा आ. दुकालू प्रजा को यह आदेश दिया जाता है कि वे 24 घंटे के अंदर जिला रायगढ़ तथा समीपवर्ती राजस्व जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, बलौदाबाजार, महासमुन्द, जांजगीर-चाम्पा, कोरबा एवं जशपुर जिले के क्षेत्र से एक वर्ष की अवधि के लिए बाहर चले जावे और जब तक यह आदेश लागू रहेगा, बिना वैधानिक पूर्वानुमति के लिए आपको इस जिले में एवं उल्लेखित जिलों की सीमा में प्रवेश नहीं करना है।
यह आदेश का तुरंत पालन किया जाए, पालन न करने पर आपके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login