खबर सक्ती ...
हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा ..

जमीन विवाद बना हत्या का कारण ..
सक्ती, ग्राम अमेरा डीह में जमीन विवाद के चलते हुई हत्या के मामले में द्वितीय अपर सत्र न्यायालय सक्ती ने आरोपी को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।
घटना 2 अक्टूबर 2023 की है जब सूचनाकर्ता सुशीला बाई अपने पति बाबूलाल और पुत्र कैलाश जाटवर के साथ खेत से लौटकर बड़कामुड़ा तालाब में नहाने गई थी। इसी दौरान गांव के ही खीकराम कुर्रे ने लोहे के सबल से बाबूलाल के सिर पर प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया गया कि आरोपी खीकराम कुर्रे, मृतक से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद कर रहा था और उससे द्वेष रखता था। मामले की रिपोर्ट मालखरौदा थाना में दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता से जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।
मामले की सुनवाई द्वितीय अपर सत्र न्यायालय सक्ती में की गई। अभियोजन पक्ष की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक मनोज सिंह सिसोदिया ने 10 गवाहों के बयान कराए। इन बयानों और सबूतों के आधार पर द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती लीना अग्रवाल ने आरोपी खीकराम कुर्रे को हत्या का दोषी पाया और उसे आजीवन कारावास व 1,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा नहीं करने पर आरोपी को तीन माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
यह फैसला पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login