खबर सक्ती ...
नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी का सर्व शिक्षक फेडरेशन ने किया सम्मान ..

शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु शीघ्र पहल का मिला आश्वासन ..
सक्ती, छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदनी बाघ द्विवेदी से सौजन्य भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने उन्हें बुके, साल और मिठाई भेंट कर सम्मानित किया।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिले के शिक्षकों की प्रमुख समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इनमें जीपीएफ पासबुक संधारण, सर्विस बुक संधारण, परिवीक्षा अवधि पूर्ण कर चुके व्यायाम शिक्षकों का शीघ्र नियमितीकरण, तथा सभी विकासखंडों में परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित किए जाने की मांग प्रमुख रही।
जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती द्विवेदी ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र पहल का आश्वासन दिया। शिक्षकों ने उनके सहयोगात्मक रवैये की सराहना की और उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान होगा।
आज जिला शिक्षा अधिकारी से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश सचिव चंद्र प्रकाश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष परस राम निषाद, प्रदेश संयुक्त सचिव चंद्रभान कश्यप, जिला अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सरिता मनहर, ब्लॉक अध्यक्ष डभरा अर्जुन खूंटे, राज रोशन ब्लॉक अध्यक्ष, अमर दास मानिकपुरी, बाबू लाल सिदार, पुष्पेंद्र सिदार, नरेंद्र सिदार, सुरेश पटेल, रामदयाल कर्ष, रमेश कंवर, पवन मरावी, रामेश्वर कंवर, दिलबहार यादव, वेद प्रकाश जायसवाल, चरन सिंह, भूषण बरेठ , राज कुमार अग्रवाल, चुंबक श्रीवास, भास्करन नायर, शैलेन्द्र सिदार, अमित पटेल आदि उपस्थित थे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login