Connect with us

खबर रायगढ़

आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को, परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी ..

Published

on

2 घंटे पहले पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र, प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों की होगी जांच और सत्यापन ,

11 बजे से शुरू होगी परीक्षा, 10.30 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में नहीं मिलेगी एंट्री ,

हल्के रंग के आधी बांह तक कपड़े और फुटवियर में सिर्फ चप्पल पहनने के निर्देश, कान में आभूषण होगा वर्जित ,

परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना होगा प्रतिबंधित, स्कार्फ-टोपी जैसी चीजों पर भी रहेगी रोक ,

प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र की मूल प्रति होगी अनिवार्य, नहीं लाने पर केंद्र में नहीं मिलेगा प्रवेश ,

परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग पर अभ्यर्थिता समाप्त करते हुए होगी कठोर कार्यवाही ..

रायगढ़, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 27 जुलाई 2025 को आबकारी आरक्षक (एबीए 25) भर्ती परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है। इसको लेकर नियंत्रक, छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा परीक्षार्थियों के लिए विस्तृत दिशा जारी किए गए हैं। डिप्टी कलेक्टर रायगढ़ प्रवीण भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 जुलाई को होने जा रही आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का समय प्रातः 11 बजे से लेकर अपराह्न 1.15 बजे तक है। जिसमें परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 2 घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचना होगा ताकि प्रवेश के दौरान उनकी जांच (फ्रिस्किन) फ्रिस्किंग एवं सत्यापन कार्य किया जा सके। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रातः 10.30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा, इसके बाद एंट्री नहीं होगी। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र में आबंटित एक पुरूष एवं एक महिला कर्मी से फ्रिस्किंग (जांच) का कार्य किया जाएगा। महिला अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग महिला पुलिस कर्मी से ही कराया जाएगा। रायगढ़ जिले में 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिले से 11,343 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है।

परीक्षा के समय परीक्षार्थियों के लिये जारी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। परीक्षार्थी को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े और फुटवियर के रूप में सिर्फ चप्पल पहनने के निर्देश हैं। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा प्रारंभ होने के पहले आधा घंटा में एवं परीक्षा समाप्ति के आखिरी आधा घंटा में परीक्षा कक्ष से बाहर जाना वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण इलेक्ट्रानिक उपकरण, इलेक्ट्रानिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णत: वर्जित है।

अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि प्रवेश पत्र के सभी पेज का प्रिंट आउट ले और पेज के केवल एक तरफ प्रिंट करें, क्योंकि प्रत्येक परीक्षा हेतु व्यापम की प्रति परीक्षा केंद्र में जमा हो जाएगी। परीक्षार्थी को परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र के रूप में मतदाता पहचान पत्र / ड्राइविंग लाइसेंस / पेन कार्ड / आधार कार्ड जिसमें अभ्यर्थी का फोटो हो, का एक मूल पहचान पत्र परीक्षा दिवस में परीक्षा केंद्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा जिसके लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे। यदि इंटरनेट से प्राप्त प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं आता है, तो अभ्यर्थी अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से ले कर परीक्षा केंद्र में जावे।

परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग पर अभ्यर्थिता समाप्त करते हुए होगी कठोर कार्यवाही ..

परीक्षार्थी परीक्षा कक्षा में केवल काले या नीले बाल पॉइंट पेन को ही उत्तर अंकित करने हेतु उपयोग में लाये।चयन/प्रवेश के समय प्रवेश पत्र मांगा जाता है, अतः इसे सुरक्षित रखें। व्यापम द्वारा दोबारा प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जावेगा। निर्देशों का पालन ना करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा देने से वंचित किया जायेगा। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जावेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस ..

सक्ती, जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने थाना परिसर स्थित कार्यालयीन बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, दीपक बैज बोले— छात्रों के संघर्ष की जीत ..

रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, अमित शाह के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की...

खबर जांजगीर-चांपा ..18 घंटे ago

जिला चिकित्सालय में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि व नियुक्तियों की होगी जांच, अपर कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी ..

27 जुलाई को राज्य स्तरीय जांच समिति भी करेगी मामले की जांच, अनियमितता मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..19 घंटे ago

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है।...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..19 घंटे ago

बाइक से 30 लीटर अवैध महुआ शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार ..

जिला उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, शराब व दोपहिया वाहन जब्त .. सारंगढ़–बिलाईगढ़, आबकारी आयुक्त पी. एस. एल्मा के निर्देशानुसार तथा...

खबर बिलासपुर19 घंटे ago

सर्पदंश राहत प्रकरणों में निर्दोष अधिकारियों के संरक्षण की मांग ..

प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की जिला...

खबर बिलासपुर19 घंटे ago

निर्माणाधीन ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम का संचालक खाद्य ने किया निरीक्षण ..

गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश, हितग्राहियों को मिलेगा पारदर्शी व त्वरित राशन वितरण का लाभ .....

खबर अकलतरा ..20 घंटे ago

परसाही (बाना) हाई स्कूल में कैरियर मार्गदर्शन व साइबर जागरूकता अभियान आयोजित ..

वेल विशर फाउंडेशन की पहल, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताए सफलता और साइबर सुरक्षा के मंत्र .. अकलतरा, शासकीय हाई...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

उद्यानिकी किसानों के लिए सुनहरा मौका: 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, प्राकृतिक आपदा से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा ..

सक्ती, जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों के लिए पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत खरीफ मौसम की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending