Connect with us

खबर सक्ती ...

डी.ए.पी.के विकल्प के रुप में अन्य वैकल्पिक खाद का भण्डारण ..

Published

on

डीएपी के विकल्प के रूप में किसानों को नैनो युरिया, नैनो डीएपी, 16:16:16 (एनपीके) तथा टीएसपी (ट्रिपल सुपर फास्फेट) का उपयोग हेतु अपील किया गया ..

सक्ती, जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, कलेक्टर द्वारा समय-सीमा के बैठक में कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, जिला विपणन अधिकारी-सक्ती के खरीफ वर्ष 2025 हेतु किसानों को समय-सीमा के भीतर बीज व खाद उच्चगुणवत्ता युक्त उपलब्ध कराने के निर्देश के परिपालन में जिले में खाद की कालाबाजारी, अधिक दर पर विक्रय न हो उसके लिये बीज / उर्वरक निरीक्षकों को सतत निगरानी करने हेतु तथा नमूना लेकर के प्रयोगशाला को प्रेषित करने के निर्देश दिये गये, ताकि किसानों को उच्च गुणवत्तायुक्त बीज व खाद सही समय पर उपलब्ध हो सके। इसी अनुक्रम में तरूण कुमार प्रधान, उप संचालक कृषि के निर्देशन पर विकासखण्डों के बीज / उर्वरक निरीक्षकों द्वारा सतत विकासखण्डों में संचालित सहकारी व निजी विक्रेताओं से आज की स्थिति में बीज के कुल 137 नमूना प्रयोगशाला को प्रेषित किया जा चुका है जिसमें से 07 नमूना अमानक स्तर का पाया गया है कि तत्काल विक्रय प्रतिबंध लगाया गया है, इसी क्रम में जिले से खाद का कुल-69 नमूना लिया जाकर प्रयोगशाला को प्रेषित किया गया था, जिसमें 01 नमूना अमानक स्तर का पाया गया है, जिसके विरूद्ध तत्काल विक्रय से प्रतिबंध लगाया गया है।

उप संचालक कृषि तरूण कुमार प्रधान के द्वारा अवगत कराया गया कि जिले अंतर्गत खरीफ बीज एवं खाद का पर्याप्त भण्डारण तथा किसानों को वितरण किया जा रहा है। उन्होने बताया कि जिले के 95 सहकारी समितियों में युरिया, डीएपी, एसएसपी, एमओपी, एवं एनपीके का 20826.00 में टन उर्वरक का भण्डारण किया गया है जिसमें 17537.00 में टन उर्वरक किसानों को वितरित किया जा चुका है। इसीप्रकार जिले के 95 सहकारी समितियों में 23778.30 क्विंटल खरीफ बीज भण्डारण किया गया था तथा बीज का शतप्रतिशत वितरण किसानों को वितरित किया गया है।

कृषि विभाग के अधिकारियों तथा मैदानी अमलों द्वारा किसानों को डीएपी के विकल्प के रूप में नैनो युरिया, नैनो डीएपी, 16:16:16 (एनपीके) तथा टीएसपी (ट्रिपल सुपर फास्फेट) का भण्डारण समितियों में किया जाना है। जिस हेतु जिले में 95 सहकारी समितियों में 16:16:16 (एनपीके) खाद का 2000.00 में टन एवं टीएसपी (ट्रिपल सुपर फास्फेट) का 100.00 में टन अतिरिक्त मांग वरिष्ठालय को प्रेषित की गयी है। ताकि डीएपी खाद के कमी को अन्य वैकल्पिक खाद से पूर्ति की जा सके। डबल लॉक सेंटर में एसएसपी उर्वरक का पर्याप्त भण्डारण है। जिसके उठाव हेतु समितियों से आर.ओ/डी.डी. मंगवाया जा रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़3 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending