खबर सक्ती ...
सक्ती जिले में डेंगू-मलेरिया रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, वार्डों में लार्वा नष्टिकरण अभियान तेज ..

स्वच्छता है सुरक्षा की पहली शर्त – सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल ..
सक्ती, जिले में डेंगू और मलेरिया जैसी घातक मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने मोर्चा संभाल लिया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के निर्देशन में सभी शहरी वार्डों में मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने के लिए लार्वीसाइड दवा का छिड़काव अभियान प्रारंभ किया गया है।
इस अभियान में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुदर्शन भारद्वाज, बीईटीओ तारा सिंह कंवर, हेमलता महार, आरएचओ धनी राम राठौर सहित मितानिन व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। स्वास्थ्य टीम घर-घर जाकर पानी जमा स्थलों की जांच कर रही है और जहां भी लार्वा मिल रहा है, वहीं मौके पर ही नष्ट किया जा रहा है।
डॉ. पूजा अग्रवाल ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों को समय रहते नियंत्रित करना है। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने घरों व आसपास पानी जमा न होने दें, खुले बर्तनों को ढंक कर रखें और नियमित सफाई करें।
स्वास्थ्य विभाग का संदेश – “स्वच्छता है सुरक्षा की पहली शर्त!”
जिला सक्ती मच्छरों के खिलाफ जंग में पूरी तरह तैयार है और यह अभियान स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login