Connect with us

खबर सक्ती ...

“एक राखी सैनिक भाई के नाम” अभियान में सक्ती जिले ने निभाई अग्रणी भूमिका, लक्ष्य से तीन गुना ज्यादा राखियाँ भेजीं ..

Published

on

जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल के नेतृत्व में गाइड्स और रेंजर बहनों ने बनाई 3424 राखियाँ, राज्य मुख्यालय को सौंपीं ,

राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव ने सक्ती जिले के प्रयासों की सराहना की, समय सीमा में लक्ष्य पार करने पर जताया हर्ष ..

सक्ती, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी “एक राखी सैनिक भाई के नाम” अभियान के अंतर्गत सक्ती जिला संघ ने अनुकरणीय योगदान देते हुए अपने निर्धारित लक्ष्य से तीन गुना अधिक राखियाँ बनाकर सराहनीय कार्य किया है।

राज्य के महामहिम राज्यपाल डॉ. रामेन डेका के मुख्य संरक्षण, मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय के संरक्षण, सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता, राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव के नेतृत्व और राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशन में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रत्येक जिला संघ को 30 जुलाई 2025 तक 1000 राखियाँ तैयार कर भेजने का लक्ष्य दिया गया था।

सक्ती जिले में कलेक्टर एवं जिला मुख्य संरक्षक अमृत विकास तोपनो के संरक्षण, जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त डॉ. कुमुदिनी बाघ द्विवेदी के निर्देशन में जिले के विभिन्न स्काउट्स एवं गाइड्स दलों ने मिलकर कुल 3424 राखियाँ तैयार कीं और निर्धारित समयावधि में ही राज्य मुख्यालय को भेंट स्वरूप सौंप दीं।

इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त गाइड श्रीमती रंजिता राज एवं सक्रिय यूनिट लीडर श्रीमती कमलादपि गबेल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सक्ती जिला संघ द्वारा देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ भी भेजी गईं, जिससे यह अभियान और भी भावनात्मक एवं राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत बन गया।

जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल ने कहा की सक्ती जिला संघ का यह प्रयास न केवल सैनिकों के प्रति सम्मान का प्रतीक है, बल्कि अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..16 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..17 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending