Connect with us

खबर सक्ती ...

भाजपा सदस्यता अभियान में संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव को मिला उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान ..

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने किया सम्मानित ..

सक्ती, जिले के चंद्रपुर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव (बहुरानी) को भाजपा के प्राथमिक सदस्यता महाभियान में उल्लेखनीय योगदान के लिए “उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान” एवं “सदस्यता गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने उन्हें यह सम्मान प्रदान करते हुए उनके जनसंपर्क, संगठन विस्तार एवं पार्टी के प्रति समर्पण को सराहा। संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने 8372 लोगों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाकर जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।

पार्टी द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र में उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की गई है। भाजपा के जिला संगठन ने भी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और इसे चंद्रपुर क्षेत्र की गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

यह सम्मान जिले में भाजपा के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक प्रेरणादायी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार गबेल एवं उनकी धर्मपत्नी पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता गबेल ने श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव (बहुरानी) जी को सम्मान प्राप्त होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

रामकुमार गबेल ने कहा कि श्रीमती संयोगिता जूदेव द्वारा पार्टी के सदस्यता अभियान में निभाई गई सक्रिय भूमिका न केवल प्रेरणास्पद है, बल्कि संगठन को मजबूत करने की दिशा में भी अत्यंत सराहनीय प्रयास है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...6 days ago

शीतकालीन सत्र में सदन की कार्यवाही की शुरुआत “राष्ट्रगान और राजकीय गीत” से ना होना गौरवशाली परंपरा के विरुद्ध – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ..

”जन गण मन” राष्ट्रीय एकता और “अरपा पैरी के धार” राज्य की सांस्कृतिक पहचान का जानबूझकर अपमान – अर्जुन राठौर...

खबर सक्ती ...6 days ago

आबकारी वृत्त सक्ती की अवैध शराब कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई ..

6 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल .. सक्ती, कलेक्टर सक्ती के निर्देश एवं प्रभारी...

खबर सक्ती ...1 week ago

सेवा दिवस के रूप में मनाया गया डॉ. चरणदास महंत जी का जन्मदिन ..

दृष्टिबाधित विद्यालय में कंबल व फल वितरण, बच्चों ने गीत गाकर दी बधाई , स्वर्गीय बिसाहू दास महंत उद्यान में...

खबर सक्ती ...1 week ago

सरपंच संघ अध्यक्ष संतोष अग्रवाल के विशेष प्रयासों से किरारी में निःशुल्क नेत्र रोग एवं मोतियाबिंद जाँच शिविर, 14 दिसंबर को होगा आयोजन ..

एम.जी.एम. आंख अस्पताल के सहयोग से ग्रामीणों को मिलेगा निःशुल्क इलाज व ऑपरेशन सुविधा .. सक्ती, ग्राम पंचायत किरारी में...

खबर सक्ती ...1 week ago

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के जन्मदिन पर नगर मे फल वितरण निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं गर्म वस्त्र वितरण का किया आयोजन ..

नगर में डॉ. महंत का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया – अधिवक्ता राकेश महंत .. सक्ती, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...1 week ago

सक्ती में अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 45 लीटर शराब व 400 किलो लाहन नष्ट ..

सक्ती, थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदी में अवैध रूप से महुआ शराब बनाए जाने की शिकायत पर आबकारी विभाग सक्ती...

खबर सक्ती ...1 week ago

डॉ. चरणदास महंत का जन्मदिन सक्ती में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया ..

दृष्टिबाधित बच्चों को नाश्ता-अनाज वितरण, वृक्षारोपण कर दिया सेवा और संवेदना का संदेश – गिरधर जायसवाल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ विधानसभा...

ख़बर रायपुर1 week ago

वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल के निधन पर डॉ. चरणदास महंत ने व्यक्त किया गहरा शोक ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ...

ख़बर रायपुर1 week ago

शासन के 2 वर्ष : जनविश्वास से जनकल्याण तक – शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से समग्र विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज वर्तमान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइन्स...

खबर सक्ती ...1 week ago

सक्ती में अवैध धान परिवहन पर खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, 300 बोरी धान जप्त — पुलिस को सौंपा वाहन ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास टोपनो के निर्देश पर अवैध धान परिवहन और भंडारण पर नकेल कसने के लिए चलाए जा...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending