Connect with us

खबर सक्ती ...

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं कांग्रेस नेत्री सुश्री डॉ. नैन अजगल्ले को श्रद्धांजलि देने जुटे प्रदेशभर के नेता ..

Published

on

दशगात्र कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने किया भावभीनी स्मरण ,

सतनामी समाज के पदाधिकारियों ने सामाजिक योगदान को किया नमन ..

सक्ती, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं कांग्रेस नेत्री सुश्री डॉ. नैन अजगल्ले को श्रद्धांजलि देने प्रदेशभर से कांग्रेस जन एवं सामाजिक प्रतिनिधि मालखरौदा पहुंचे। उनके दशगात्र कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. शिव डहरिया, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनकी स्मृति में श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुलजार सिंह ठाकुर, गिरधर जायसवाल, अजा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राईस किंग खुंटे, पिंटू ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य पूर्णिमा-चंद्रप्रकाश खुंटे, कुसुमलता अजगल्ले, किसान कांग्रेस नेता साधेश्वर गबेल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नरेश गेवाडीन, पूर्व जनपद अध्यक्ष लकेश्वरी-देवा लहरे, अशोक यादव, पार्षद लाला सोनी, हर्षवर्धन (बबलू), मोहनमणि जाटवर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. नैन अजगल्ले को कांग्रेस पार्टी की एक निष्ठावान, कर्मठ और जुझारू सिपाही बताते हुए उनके राजनीतिक, सामाजिक और संगठनात्मक योगदान को भावपूर्ण शब्दों में याद किया।

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने भी दी श्रद्धांजलि –

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, जिला सक्ती के प्रतिनिधियों ने भी डॉ. नैन अजगल्ले को श्रद्धांजलि अर्पित की। समाज के नेताओं ने सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्याम लाल सितारे, संरक्षक मनहरण मनहर, प्रदेश प्रवक्ता उदय मधुकर, जिला मीडिया प्रभारी योम प्रकाश लहरे, जिला प्रवक्ता रायगढ़ राकेश नारायण बंजारे, खरसिया अध्यक्ष डॉ. भोजराम दीपक, युवा अध्यक्ष तोरन कुमार लक्ष्मी, डॉ. वैद्यराज, रोहनलाल भारद्वाज, युथ अध्यक्ष भीषमदेव भारती, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. विजय लहरे, जैजैपुर ब्लॉक अध्यक्ष खेमराज खटर्जी, डभरा अध्यक्ष रेशम कुर्रे, सक्ती अध्यक्ष अमर सिंह जांगड़े, जशलक्ष्मण कोरिया, दयानंद कोसले, अनुपम कुर्रे, कीर्तन लाल टंडन और मनहरण भारद्वाज सहित कई सामाजिक प्रबुद्धजन शामिल रहे।

डॉ. नैन अजगल्ले के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में एक सक्रिय और समर्पित व्यक्तित्व का अवसान हुआ है, जिसे सदैव याद किया जाएगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

तेंदवाही तालाब में पुलिस की दबिश, भारी मात्रा में अवैध महुआ पास नष्ट ..

ओड़ेकेरा में अवैध शराब के कच्चे माल पर कार्रवाई, जैजैपुर पुलिस सख्त .. सक्ती, जिले के थाना जैजैपुर अंतर्गत ग्राम...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सक्ती में जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: बेलादुला में फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार, कई फरार ..

पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप: जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी, नगदी और बाइक जब्त .. सक्ती, क्षेत्र...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

अवैध रेत परिवहन पर सख्ती, हाइवा व ट्रैक्टर-लोडर जब्त ..

कलेक्टर के निर्देश पर देर रात कार्रवाई, खनिज व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम सक्रिय .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

गायत्री शक्तिपीठ सक्ती में हनुमान जन्मोत्सव पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ व दीप महायज्ञ का भव्य आयोजन ..

भक्ति में डूबा सक्ती नगर: सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और महाआरती में उमड़े श्रद्धालु .. सक्ती, हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती में गूंजे जय श्रीराम–जय वीर हनुमान के जयकारे, हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा पूरा नगर ..

पूजा, हवन, शोभायात्रा और भजन संध्या से सजा सक्ती, हजारों श्रद्धालुओं ने भोग-भंडारे का प्रसाद प्राप्त कर लिया पुण्य लाभ...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

ई-चालान प्रणाली से बदलेगी वित्तीय व्यवस्था, ऑनलाइन प्रक्रिया से बढ़ेगी पारदर्शिता ..

मैनुअल चालान पूरी तरह बंद, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण .. सक्ती, जिले में शासकीय राजस्व जमा की व्यवस्था अब...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

महंगाई पर कांग्रेस का वार: मोदी सरकार की नीतियों को बताया जिम्मेदार – रश्मि गवेल ..

गैस, पेट्रोल से लेकर राशन तक महंगा: आम जनता पर बढ़ता बोझ, सरकार पर उठे सवाल .. खाद्य तेल की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शासकीय स्कूलों में प्रार्थना शेड निर्माण हेतु लाखों की राशि स्वीकृत – गिरधर जायसवाल ..

डॉ. चरणदास महंत की अनुशंसा पर स्कूलों को बड़ी सौगात, हर विद्यालय को 5-5 लाख मंजूर .. सक्ती, छत्तीसगढ़ के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती मे बिसाहू दास महंत की 102वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब ..

श्रद्धांजलि कार्यक्रम पश्चात नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत पहुंचे विकास, जितेश अग्रवाल के निवास की सौजन्य मुलाकात.. सक्ती, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

“बंपर धमाका ऑफर 2026” में किस्मत चमकी, राम ट्रेडर्स के लकी ड्रॉ में विजेताओं की लगी कतार ..

राम ट्रेडर्स का भव्य आयोजन बना आकर्षण का केंद्र, पारदर्शी लकी ड्रॉ से ग्राहकों का बढ़ा भरोसा .. सक्ती, क्षेत्र...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending