ख़बर रायपुर
भाजपा सरकार ने बिजली का एक और ‘करेंट’ दिया आम गरीब जनता को: नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का तीखा हमला ..

“400 यूनिट हाफ योजना बंद करना पाप से कम नहीं” — महंत ने भाजपा सरकार को घेरा ..
रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर बिजली दरों में बार-बार की जा रही बढ़ोतरी को लेकर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा कि “भाजपा सरकार ने बिजली का एक और करेंट दिया है। यह छत्तीसगढ़ की आम गरीब जनता के साथ सीधा अत्याचार है।”
डॉ. महंत ने कहा कि बीते 20 महीनों में सरकार ने तीन बार बिजली के दाम बढ़ाए हैं, और लाचार जनता इसे लगातार सहन कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब छत्तीसगढ़ एक ‘सरप्लस बिजली’ वाला राज्य है, तो फिर बिजली दरों में इतनी भारी वृद्धि क्यों की जा रही है?
उन्होंने यह भी पूछा कि जब बिजली उत्पादन के लिए कोयला और पानी जैसे संसाधन हमारी अपनी धरती पर हैं, तो जनता को महंगी बिजली क्यों दी जा रही है?
नेता प्रतिपक्ष ने “400 यूनिट हाफ” योजना को बंद किए जाने को भी दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और कहा कि महंगाई की मार झेल रही आम जनता के लिए यह योजना एक बड़ी राहत थी। इस योजना को बंद करना किसी पाप से कम नहीं है।
ट्वीट के अंत में उन्होंने लिखा – “ये पब्लिक है, सब जानती है।”
डॉ. महंत के इस बयान से प्रदेश की सियासत में फिर से बिजली दरों को लेकर गर्माहट बढ़ सकती है।

खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login