Connect with us

खबर सक्ती ...

भाजपा ‘बिजली हाफ’ योजना बंद कर गरीबों पर कर रही अत्याचार: कांग्रेस ..

Published

on

विद्युत कटौती और महंगे बिलों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा व किया पुतला दहन ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा ‘बिजली हाफ’ योजना में कटौती कर मात्र 100 यूनिट तक ही छूट देने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस ने तीखा विरोध जताया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान 400 यूनिट तक बिजली पर छूट मिलती थी जिससे गाँव, गरीब, किसान और मजदुर वर्ग को बड़ा लाभ मिलता था। अब इस छूट को सीमित करने और बार-बार बिजली दरों में वृद्धि करने से आम जनता में भारी आक्रोश है।

इस मुद्दे को लेकर कांग्रेसजनों ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सक्ती स्थित विद्युत विभाग के संभागीय कार्यालय का घेराव किया। किसान नेता साधेश्वर गवेल ने कहा कि भाजपा सरकार का यह निर्णय गरीब विरोधी है और इससे जनजीवन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। इस पर आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग का पुतला दहन किया।

राइस किंग खूंटे प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, ने कहा कि “पिछले एक महीने में भाजपा सरकार ने चौथी बार बिजली दरें बढ़ाई हैं, जो अत्याचार के समान है।”

वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरधर जायसवाल ने आरोप लगाया कि “सक्ती में घटिया सामग्री की आपूर्ति के चलते विद्युत व्यवस्था चरमराई हुई है और इसका खामियाजा आम जनता और विद्युत विभाग के कर्मचारी दोनों भुगत रहे हैं।”

कांग्रेसजनों ने चेतावनी दी कि यदि बिजली कटौती और व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना के लिए विद्युत विभाग और जिला प्रशासन जिम्मेदार होंगे।

प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अलका जायसवाल, टिकाराम कुर्रे, सरपंच जीवेंद्र राठौर, सोमेंद्र ठाकुर, राकेश महंत, अलीम खान, सत्यप्रकाश महंत, टनकेश्वर पटेल, विशाल जांगड़े, मुकेश, विजया जायसवाल, प्यारेलाल पटेल, लाला सोनी, रामनाथ जायसवाल, सुरेश डेन्सिल, दिलेश्वर लिमतरा, कुमार पटेल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदर्शन के दौरान किसी भी प्रकार की पुलिस व्यवस्था नजर नहीं आई और ना ही विद्युत विभाग की ओर से कोई रोक-टोक की गई।

कांग्रेसजनों ने नारेबाजी करते हुए सक्ती में हो रही बेतहाशा बिजली कटौती को तत्काल बंद करने की मांग की और चेताया कि यदि जनता की आवाज नहीं सुनी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..12 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..13 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा2 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending