Connect with us

खबर सक्ती ...

दिव्यांग जन सहारे के मोहताज नहीं बल्कि उन्हें एक अवसर की तलाश-अंकित अग्रवाल ..

Published

on

अंकित अग्रवाल की अगुवाई में सामुदायिक सहभागिता के क्षेत्र में जिला संघ को मिल रही विशेष पहचान ..

सक्ती, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य के राज्य मुख्य संरक्षक महामहिम राज्यपाल डा. रामेन डेका के मुख्य संरक्षण व यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय के संरक्षण तथा सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता व राज्य मुख्य आयुक्त डा. सोमनाथ यादव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन तथा राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशन में जारी वार्षिक कार्य योजना के अंतर्गत सामुदायिक सहभागिता को शामिल किया गया है।

इसी तारतम्य में सक्ती के कलेक्टर एवं जिला मुख्य संरक्षक भारत स्काउट्स एवं गाइड्स अमृत विकास तोपनो के संरक्षण, जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल के मार्गदर्शन व अगुवाई एवं जिला शिक्षा अधिकारी व पदेन जिला आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सक्ती डा. कुमुदिनी बाघ द्विवेदी के दिशा निर्देशन में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सक्ती के द्वारा सामाजिक सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत दृष्टि बाधित दिव्यांग जनों को समाज की मुख्य धारा में लानें हेतु छत्तीसगढ़ सर्व दिव्यांग कल्याण संघ द्वारा सक्ती में संचालित दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सक्ती के पदाधिकारियों ने दृष्टि बाधित दिव्यांग जनों के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया इस अवसर पर शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में संचालित इंदिरा गाइड्स दल की बहनों ने दृष्टि बाधित दिव्यांग भाईयों की कलाई पर राखी बांधी, उनका मुंह मीठा कराया और उन्हें रक्षाबंधन पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सक्ती के जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल ने कहा कि दिव्यांग जनों में सामान्य से अधिक अद्वितीय एवं अद्भुत कार्य कुशलता होती है, अपनी प्रबल इच्छाशक्ति एवं एकाग्रता के कारण कठिन से कठिन कार्य को बड़ी आसानी से सीख जाने का हुनर होता है, उन्हें सहारे की नहीं बल्कि अवसर की जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान दृष्टि बाधित दिव्यांग जनों के संगीत प्रस्तुति ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया श्री अग्रवाल ने कलाकारों को पुरस्कृत किया एवं विद्यालय के दिव्यांग बच्चों की देखभाल के लिए 11000 रूपए तात्कालिक नीजि आर्थिक सहयोग राशि विद्यालय के संचालक यशवंत आदिले को सुपुर्द करते हुए कहा कि वे ईश्वर की कृपा से यथाशक्ति उनकी मदद के लिए तत्पर हैं।

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सक्ती दिव्यांग जनों की सेवा को अपना सौभाग्य समझता है एवं इसके लिए सदैव तैयार है।
उन्होंने समाज की मुख्य धारा में लाने हेतु विद्यालय संचालन के लिए छत्तीसगढ़ सर्व दिव्यांग कल्याण संघ को इस पुनित कार्य के लिए साधुवाद दिया। शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परसदाकला की प्रभारी प्राचार्य एवं इंदिरा गाइड्स दल की सक्रिय यूनिट लीडर कमलादपि गबेल ने स्मृति भेंट स्वरूप विशेष विद्यालय को दरी भेंट की।

इस अवसर पर विशेष विद्यालय संस्था के अध्यक्ष बिन्दु आदिले, प्राचार्य सुश्री ज्योति, छात्रावास अधीक्षिका नीतू टंडन, विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी, विशेष विद्यालय के विद्यार्थी, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के व्याख्यता लक्ष्मीनारायण क्षत्री, राजेन्द्र बेहरा, विनिता राठौर, दुर्गा बेहरा, गाइडर जयंती खम्हारी एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सक्ती के पदाधिकारी, स्काउट एवं गाइड बच्चे शामिल हुए।
कार्यक्रम का कुशल संचालन लक्ष्मीनारायण क्षत्री व्याख्याता के द्वारा किया गया एवं विशेष विद्यालय संचालक यशवंत आदिले ने आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़50 मिनट ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..17 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..17 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending