खबर सक्ती ...
स्वच्छता और देशभक्ति का संगम: जल जीवन मिशन का विशेष अभियान शुरू ..

8 से 15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता विशेष अभियान ..
सक्ती, जल जीवन मिशन के तहत संचालित होने वाले विशेष अभियान हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता का शुभांरंभ आज कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं जिला पंचायत सीईओ वासु जैन द्वारा किया गया। हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता विशेष अभियान का शुभारंभ कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय से किया गया, जिसमें कलेक्टर और सीईओ द्वारा अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य न केवल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर पर तिरंगा फहराना है, बल्कि जल स्रोतों एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखना भी है, ताकि सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उन्होने कहा कि स्वच्छता के लिए जनभागीदारी अति आवश्यक है। जब हर व्यक्ति अपने घर, गली, मोहल्ले और जलस्रोतों की सफाई में सक्रिय भूमिका निभाएगा, तब स्थायी परिवर्तन होगा।
उन्होने बताया कि यह अभियान 8 अगस्त से 15 अगस्त तक जिलेभर में चलाया जाएगा, जिसमें जनजागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, तथा जल गुणवत्ता संरक्षण से संबंधित गतिविधियां संचालित की जाएंगी। कलेक्टर तोपनो ने सभी जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायतों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर इसे सफल बनाए।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login