खबर सक्ती ...
भाजपा सक्ती नगर मंडल की बैठक सम्पन्न, हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बनी रणनीति ..

सक्ती, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं जिला भाजपा के मार्गदर्शन में सक्ति नगर मंडल की एक आवश्यक बैठक आज दिनांक 8 अगस्त 2025 को जिला कार्यालय, सक्ती में सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर “हर घर तिरंगा – घर-घर तिरंगा” अभियान को लेकर कार्ययोजना बनाना था।
बैठक में तय किया गया कि पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ स्तर पर सक्रिय रूप से सहभागिता निभाते हुए अभियान को सफल बनाएंगे। सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे अपने घरों सहित आस-पड़ोस में भी तिरंगा फहराएं और झंडे के साथ सेल्फी लेकर अभियान को सोशल मीडिया के माध्यम से और अधिक जन-जन तक पहुँचाएं। यह भी निर्देशित किया गया कि तिरंगा झंडा सम्मानपूर्वक एवं उचित स्थानों पर ही लगाया जाए।
बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामावतार अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष संजय रामचंद्र, नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष राम नरेश यादव, रोशन राठौर, रामावतार साहू, अनिता सिंह, ललीता साहू, मीडिया प्रभारी आदित्य अग्रवाल, भुनेश्वर यादव, सूरज देवांगन सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login