Connect with us

ख़बर रायपुर

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं सांसद ज्योत्सना महंत ने रक्षाबंधन पर्व पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं ..

Published

on

रक्षाबंधन आपसी स्नेह, विश्वास और सामाजिक समरसता का प्रतीक – महंत दंपति ..

रायपुर, रक्षाबंधन के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पर्व को भाई-बहन के अटूट रिश्ते, स्नेह, समर्पण और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक बताया।

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने अपने संदेश में सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और परस्पर सौहार्द की मंगलकामना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति की उस समृद्ध परंपरा को दर्शाता है, जिसमें बहनें अपने भाई की लंबी उम्र और रक्षा की कामना करती हैं तथा भाई उनकी सुरक्षा व सम्मान का वचन देते हैं। यह पर्व केवल पारंपरिक नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, करुणा और दायित्वबोध को भी दर्शाता है।

डॉ. चरणदास महंत ने विशेष रूप से प्रदेश की बहनों, बेटियों और मातृशक्ति को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए विश्वास जताया कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में प्रेम, उमंग और ऊर्जा का संचार करेगा। उन्होंने कहा कि भाई-बहन के रिश्ते में निहित अपार स्नेह और विश्वास, समाज को आपसी सौहार्द और सहयोग की भावना से जोड़ता है।

डॉ. मंहत ने आगे कहा कि रक्षाबंधन पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक एकता और समरसता का भी संदेश देता है। यह पर्व हम सभी को एक-दूसरे के प्रति अपने कर्तव्यों और उत्तरदायित्वों को निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी बहनों का मान-सम्मान और अधिक बढ़े तथा उनके जीवन में सुख-शांति बनी रहे।

महंत दंपति ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि रक्षाबंधन के इस शुभ अवसर पर वे समाज में भाईचारा, महिला सम्मान और सौहार्द्र को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लें।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़3 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending