Connect with us

खबर सक्ती ...

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद पंचायत सक्ती में निकली बाईक रैली ..

Published

on

कलेक्टर की अगुवाई में आयोजित की गई बाईक रैली, तिरंगा यात्रा और शपथ कार्यक्रम ..

सक्ती, हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज कलेक्टर अमृत विकास तोपनो की अगुवाई में जनपद पंचायत सक्ती में बाईक-स्कूटी जागरूकता रैली, तिरंगा यात्रा और शपथ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। स्वामी आत्मानंद स्कूल सक्ती से प्राथमिक शाला सोंठी तक कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और जिला पंचायत सीईओ वासु जैन सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और जिलेवासियों की उपस्थिति में तिरंगा यात्रा बाईक-स्कूटी जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। नगर के प्रमुख मार्गाे से होते हुए बाईक-स्कूटी जागरूकता रैली के प्राथमिक शाला सोंठी पहुचने के बाद ग्राम पंचायत बोईरडीह तक सभी अधिकारियों कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और जिलेवासियों द्वारा पैदल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया एवं हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता हेतु आमजन को प्रेरित किया गया।

ग्राम पंचायत बोईरडीह में भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना के साथ तिरंगा रंगोली तिरंगा गीत और तिरंगा नृत्य का आयोजन किया गया। स्व सहायता समूह की दीदीयो द्वारा इस अवसर पर तिरंगा घरेलू उत्पाद का स्टाल भी लगाया गया। कलेक्टर तोपनो द्वारा इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को हर घर तिरंगा के लिए शपथ भी दिलाया गया। साथ ही तिरंगा हस्ताक्षर अभियान का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को कलेक्टर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि, जनपद पंचायत सक्ती की मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सम्माननीय जनप्रतिनिधि, जनपद पंचायत कार्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक एवं स्व सहायता समूह की दीदीयां एवं स्कूल के बच्चे और विभिन्न जिलेवासी शामिल हुए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा3 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़3 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending