Connect with us

खबर सक्ती ...

हसौद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार ..

Published

on

पीड़ित ने साथी संग किया पीछा, माहुलदीह मोड़ पर दबोचा चोर ..

सक्ती, हसौद थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी का नाम गजेंद्र सिदार (पिता चंडी प्रसाद सिदार, उम्र 38 वर्ष, निवासी सिरको, थाना बसना, जिला महासमुंद) है। आरोपी के कब्जे से नीले रंग की हीरो होंडा पैशन प्रो मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 11 AY 9802), जिसकी कीमत लगभग 15,000 हजार रुपए, बरामद की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी आकाश रात्रे (उम्र 28 वर्ष, निवासी देवरघटा, जिला सक्ती) ने 12 अगस्त को थाना हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह लक्ष्मी पोल्ट्री फार्म में कार्य करता है। घटना वाले दिन सुबह 8 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल लेकर दुकान पहुंचा और बिना लॉक किए दुकान के सामने खड़ी कर काम में लग गया। शाम करीब 5 बजे उसने देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटरसाइकिल स्टार्ट कर छपोरा की ओर भाग रहा है।

फरियादी ने अपने साथी सुनील रात्रे के साथ पीछा करते हुए ग्राम अमलीडीह के माहुलदीह मोड़ के पास आरोपी को पकड़ लिया और वाहन सहित थाना लेकर आए। पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 135/2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया और 13 अगस्त को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया।

पूरी कार्रवाई निरीक्षक नरेंद्र यादव, थाना प्रभारी हसौद के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक नंदूराम साहू, अश्वनी जायसवाल, परमानंद घृतलहरे, आरक्षक घनश्याम पांडे, कमलेश धारिया एवं नारायण यादव की टीम द्वारा की गई।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अकवान चक्रवात का असर: सक्ती जिले में झमाझम बारिश, औसतन 30.1 मिमी वर्षा दर्ज ..

नया बाराद्वार तहसील में सर्वाधिक 53.6 मिमी बारिश, सक्ती में 41.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर हरकत में आया जिला प्रशासन, कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को दिए सर्वेक्षण के निर्देश ..

जिले में एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग की टीमें खेतों में उतरकर लेंगी फसलों की स्थिति का जायजा , प्रभावित...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

नगरीय विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में पूरा करें सभी निर्माण : कलेक्टर जयश्री जैन ..

नालंदा परिसर, जल आवर्धन योजना और प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा, 5399 स्वीकृत आवासों में से 5182...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सकरेली कला में शिव महापुराण कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ..

कथा के तीसरे दिन पंडित नारायण दास महाराज ने सुनाई सती और भगवान शिव की दिव्य कथा , प्रतिकूल मौसम...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अकवान चक्रवात को लेकर कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी ..

फसल क्षति होने पर 72 घंटे के भीतर दें सूचना .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव से संभावित असामयिक वर्षा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले, राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश ..

पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश , प्रभावित किसानों को आरबीसी 6-4...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह ..

रोबोटिक्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर के पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी का चयन , राष्ट्रीय प्रतियोगिता में...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..3 दिन ago

महाराष्ट्र में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों को जिला प्रशासन ने कराया मुक्त ..

सोलापुर में गन्ना कटाई और ट्रक लोडिंग के नाम पर कराया जा रहा था काम, मजदूरी नहीं मिलने और मारपीट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending