Connect with us

ख़बर रायपुर

छात्रों पर अतिरिक्त बोझ: हॉस्टल प्रवेश से पहले 3000 रुपये भोजन शुल्क अनिवार्य, छात्रों में आक्रोश ..

Published

on

विवि प्रशासन के निर्णय के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, समाधान नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी ..

रायपुर, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के छात्र इन दिनों विश्वविद्यालय प्रशासन की नई व्यवस्था को लेकर नाराज़ हैं। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय परिसर स्थित छात्रावास (हॉस्टल) में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों से जबरन 3000 रुपये भोजन शुल्क जमा कराने की शर्त रखी गई है। बिना इस शुल्क का भुगतान किए हॉस्टल में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

छात्रों का कहना है कि यह शुल्क केवल दो समय के भोजन के लिए निर्धारित है, जबकि इसकी वास्तविक लागत की तुलना में यह राशि कहीं अधिक है। सामान्य और मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले विद्यार्थियों के लिए यह शुल्क भारी आर्थिक बोझ साबित हो रहा है।

ज्ञापन देने वाले छात्रों ने बताया, शिक्षा और हॉस्टल सुविधा का उद्देश्य छात्रों को राहत और सहयोग देना होता है। लेकिन यहाँ पर जबरन भोजन शुल्क वसूलकर प्रवेश से वंचित करने जैसी स्थिति बनाई जा रही है। यह सरासर अन्याय है।

छात्रों का यह भी कहना है कि हॉस्टल प्रवेश प्रक्रिया छात्रों के लिए सहज और किफायती होनी चाहिए, ताकि हर वर्ग के विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लिया गया यह निर्णय छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव डाल रहा है।

मामले को लेकर छात्र समुदाय ने कुलपति को लिखित में आवेदन देकर इस शुल्क की समीक्षा की मांग की है। इसके साथ ही छात्रों ने कुलसचिव कार्यालय के सामने सांकेतिक प्रदर्शन भी किया और अपनी नाराज़गी जाहिर की। उनका कहना है कि यदि शीघ्र कोई सकारात्मक समाधान नहीं निकाला गया, तो वे विवि परिसर में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

इस पूरे घटनाक्रम ने विश्वविद्यालय के छात्रों में असंतोष का माहौल खड़ा कर दिया है। अब देखना यह होगा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की मांग पर क्या कदम उठाता है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

रगजा में सुशासन तिहार शिविर, 538 आवेदन पहुंचे; कुछ समस्याओं का मौके पर निराकरण शेष मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा..

ग्रामीणों तक पहुंचा शासन, सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा — हर पात्र हितग्राही को मिले योजनाओं का लाभ .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

महंगाई पर कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद, वैश्विक संकट में भी मोदी सरकार मजबूत — भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ..

“देशहित के फैसलों पर राजनीति कर रही कांग्रेस” — भाजपा जिलाध्यक्ष गबेल का पलटवार .. सक्ती, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

बड़ी खबर: चांपा के हटवारा चौक में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, इलाके की बिजली आपूर्ति ठप ..

शॉर्ट सर्किट से धधका ट्रांसफार्मर, आग की लपटों से दहशत में आए लोग .. जांजगीर-चांपा, चांपा नगर के बीच बस्ती...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें : कलेक्टर ..

घबराहट में खरीदारी से बढ़ी मांग, कलेक्टर ने कहा जिले के सभी पेट्रोल पंप 24 घंटे रहेंगे खुले , ईंधन...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें : रीना कंगाले ..

ड्राई आउट पंपों पर लगातार पहुंचाई जा रही आपूर्ति, आमजन से पैनिक खरीदी नहीं करने की अपील .. रायपुर, राजधानी...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

194 निकायों को सचिव शंगीता आर. की दो टूक, सुशासन और जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं ..

अच्छा काम करने वालों को सम्मान, लापरवाहों पर होगी सख्त कार्रवाई — नगरीय निकायों की बैठक में सचिव शंगीता आर....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

धान उठाव, कस्टम मिलिंग और पीडीएस व्यवस्था की खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने की विस्तृत समीक्षा ..

31 मई तक शेष धान उठाव पूर्ण करने और कस्टम मिलिंग चावल जमा करने की गति बढ़ाने के निर्देश ,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध परिवहन करते 06 वाहन जप्त ..

जैजैपुर-चन्द्रपुर में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेत-चूनापत्थर के अवैध परिवहन पर छापा .. सक्ती, जिले में खनिजों के अवैध...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सुशासन तिहार शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर, डॉ. पूजा अग्रवाल की मौजूदगी में आयुष्मान कार्ड वितरित ..

छपोरा शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई, 70 वर्ष से अधिक आयु के हितग्राहियों को मिला वय वंदना कार्ड...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending