Connect with us

खबर सक्ती ...

संगीतमय नंदोत्सव का हुआ भव्य आयोजन कान्हा निवास भूरसीडीह (जेठा) में ..

Published

on

भागवताचार्य पंडित उत्तम मिश्रा ने सुनाई श्रीकृष्ण लीलाओं की मनमोहक कथा ..

सक्ती, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में इस वर्ष भी गोकुल की तर्ज पर संगीतमय नंदोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिलाध्यक्ष एवं लक्ष्य श्री समाजसेवी संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन राठौर द्वारा उनके कान्हा निवास में किया गया।

नंदोत्सव में भागवताचार्य पंडित उत्तम मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण की विविध लीलाओं का संगीतमय और भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्म, माखन चोरी, पूतना वध, बकासुर वध, गोवर्धन लीला, रासलीला सहित भगवान की बाल से लेकर युवावस्था तक की लीलाओं का मनमोहक वर्णन कर भक्तों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। रासलीला का गायन सुनते ही श्रद्धालु नृत्य करते हुए आनंद में झूम उठे।

भागवताचार्य पंडित उत्तम मिश्रा जी ने कहा कि जब-जब धरती पर पाप का बोझ बढ़ता है, तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं। इसी क्रम में भगवान श्रीकृष्ण ने कारागार में जन्म लेकर अत्याचारी कंस का वध कर धर्म की पुनः स्थापना की।

नंदोत्सव का समापन भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में केक काटकर हुआ। कार्यक्रम में शक्ति रियासत के राजा धर्मेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत दूरपा के पूर्व सरपंच परमेश्वर यादव सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि, महिलाएं, किसान और युवा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जेठा व भूरसीडीह समेत पूरे क्षेत्र में गोकुल जैसी भक्ति और उल्लासमयी छटा देखने को मिली।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा3 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़3 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending