Connect with us

खबर सक्ती ...

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की पहल पर चोरिया और सरहर में बनेगा महतारी सदन, 60 लाख की मिली स्वीकृति ..

Published

on

सक्ती, छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधानसभा क्षेत्र के लाडले विधायक डॉ. चरणदास महंत की अनुशंसा पर विधानसभा क्षेत्र की जनता को बड़ी सौगात मिली है। बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम पंचायत चोरिया और सरहर में महतारी सदन निर्माण के लिए 30-30 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कुल 60 लाख की लागत से बनने वाले ये भवन ग्रामीणों के लिए बहुउपयोगी साबित होंगे।

ग्राम स्तर पर लंबे समय से ग्रामीण सामाजिक कार्यक्रमों, महिला समूहों की बैठकों, सांस्कृतिक आयोजनों और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए उपयुक्त भवन की मांग की जा रही थी। डॉ. महंत के प्रयासों से अब यह मांग पूरी हो रही है।

डॉ. महंत ने कहा कि ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका प्राथमिक लक्ष्य है। महतारी सदन बनने से ग्रामीण समुदाय को एक सशक्त मंच मिलेगा और गांवों की सामुदायिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को नया आयाम प्राप्त होगा।

डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलज़ार सिंह ठाकुर ने बताया कि महतारी सदन के निर्माण से महिलाओं को विशेष सुविधा मिलेगी। आत्म-सहायता समूह की गतिविधियाँ, प्रशिक्षण कार्यक्रम, विवाह समारोह एवं सामाजिक आयोजन अब व्यवस्थित तरीके से इसी भवन में हो सकेंगे।

ग्रामीणों ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. महंत के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय गांवों के विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक साबित होगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

रगजा में सुशासन तिहार शिविर, 538 आवेदन पहुंचे; कुछ समस्याओं का मौके पर निराकरण शेष मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा..

ग्रामीणों तक पहुंचा शासन, सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा — हर पात्र हितग्राही को मिले योजनाओं का लाभ .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

महंगाई पर कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद, वैश्विक संकट में भी मोदी सरकार मजबूत — भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ..

“देशहित के फैसलों पर राजनीति कर रही कांग्रेस” — भाजपा जिलाध्यक्ष गबेल का पलटवार .. सक्ती, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

बड़ी खबर: चांपा के हटवारा चौक में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, इलाके की बिजली आपूर्ति ठप ..

शॉर्ट सर्किट से धधका ट्रांसफार्मर, आग की लपटों से दहशत में आए लोग .. जांजगीर-चांपा, चांपा नगर के बीच बस्ती...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें : कलेक्टर ..

घबराहट में खरीदारी से बढ़ी मांग, कलेक्टर ने कहा जिले के सभी पेट्रोल पंप 24 घंटे रहेंगे खुले , ईंधन...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें : रीना कंगाले ..

ड्राई आउट पंपों पर लगातार पहुंचाई जा रही आपूर्ति, आमजन से पैनिक खरीदी नहीं करने की अपील .. रायपुर, राजधानी...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

194 निकायों को सचिव शंगीता आर. की दो टूक, सुशासन और जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं ..

अच्छा काम करने वालों को सम्मान, लापरवाहों पर होगी सख्त कार्रवाई — नगरीय निकायों की बैठक में सचिव शंगीता आर....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

धान उठाव, कस्टम मिलिंग और पीडीएस व्यवस्था की खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने की विस्तृत समीक्षा ..

31 मई तक शेष धान उठाव पूर्ण करने और कस्टम मिलिंग चावल जमा करने की गति बढ़ाने के निर्देश ,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध परिवहन करते 06 वाहन जप्त ..

जैजैपुर-चन्द्रपुर में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेत-चूनापत्थर के अवैध परिवहन पर छापा .. सक्ती, जिले में खनिजों के अवैध...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सुशासन तिहार शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर, डॉ. पूजा अग्रवाल की मौजूदगी में आयुष्मान कार्ड वितरित ..

छपोरा शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई, 70 वर्ष से अधिक आयु के हितग्राहियों को मिला वय वंदना कार्ड...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending