Connect with us

खबर सक्ती ...

वरिष्ठ पत्रकार स्व. कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह, 15 छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान ..

Published

on

ग्रामीण अंचल में शिक्षा को नई दिशा, बच्चों में बढ़ा हौसला और आत्मविश्वास – संयोजक राजकुमार साहू ,

कलेक्टर-विधायकों की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा ..

सक्ती, घिवरा गांव स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को वरिष्ठ पत्रकार स्व. कुंजबिहारी साहू की स्मृति में “प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं के 15 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्र-छात्राएं उत्साहित नजर आए और उन्होंने बेहतर अध्ययन कर नई ऊंचाइयों को हासिल करने का संकल्प लिया।

समारोह के मुख्य अतिथि कसडोल विधायक संदीप साहू थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू, सरपंच विनय कश्यप और जनभागीदारी समिति अध्यक्ष मोतीलाल कश्यप मौजूद रहे।

शिक्षा स्तर में सुधार का माध्यम बना आयोजन –

यह समारोह लगातार तीसरे वर्ष आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि इस कार्यक्रम से उनकी पढ़ाई में रुचि बढ़ी है और हौसला भी मजबूत हुआ है। विधायकों और कलेक्टर ने भी कहा कि इस आयोजन से स्व. कुंजबिहारी साहू की स्मृतियां चिरस्थायी हो रही हैं और बच्चों में शिक्षा के प्रति नई ऊर्जा का संचार हो रहा है।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। आयोजन समिति के संयोजक राजकुमार साहू ने बताया कि स्व. कुंजबिहारी साहू ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया था, लेकिन कोरोना काल में उनका निधन हो गया। उनकी स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने और शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम शुरू किया गया है।

15 प्रतिभावानों का हुआ सम्मान –

कार्यक्रम में कक्षा 5वीं से लेकर 12वीं तक के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें 5वीं से दुर्गा यादव, साक्षी साहू, रिया टंडन, 8वीं से जिया कुमारी बंजारे, ओम दीप कश्यप, कांति कुमारी कुर्रे, 10वीं से नीलिमा कश्यप, ललिता भारद्वाज, प्रशांत कुर्रे, 12वीं (कला समूह) से मयंक कश्यप, बिंदिया बर्मन, ममता विश्वकर्मा तथा 12वीं (विज्ञान समूह) से सेवती कश्यप, नेहा बर्मन और निखिल गुप्ता शामिल रहे।

समारोह में कसडोल के जागवत साहू, खरौद के पार्षद हरेकृष्ण साहू, मनोज गुप्ता, रामकृष्ण साहू, जगदीश साहू, भूपेन्द्र कश्यप, स्कूल के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण डड़सेना, शिक्षक रामेश्वर प्रसाद देवांगन, रायसिंह बघेल, रोशन शाह, रवि पाण्डेय, संदीप ढीढी, कृष्ण कुमार कश्यप, मंजू पटेल, ज्योति जाहिरे, संगीता वर्मा, पुष्पलता शुक्ला, साखीगोपाल कश्यप, मिडल स्टॉफ़ ननकीराम कश्यप, कमलेश कुमार साव, प्रायमरी स्टॉफ संगीता कश्यप, परमानन्द कश्यप, विक्रम सिंह ठाकुर, पत्रकार अमृत सेवक, जितेन्द्र तिवारी, जीवन साहू, संजू साहू, हेमंत जायसवाल, कमल खूंटे, संदीप कश्यप, धनेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, स्थानीयजन व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन श्रुति साहू ने किया और आभार प्रदर्शन समिति सदस्य राजीव लोचन साहू ने किया।

आयोजन में उपस्थित अभिभावको ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार स्व. कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन न केवल बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि ग्रामीण अंचल में शिक्षा स्तर को भी मजबूती प्रदान कर रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..14 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..15 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending