खबर सक्ती ...
सक्ती को मिली गौरव पथ की सौगात, 65 लाख से अधिक के निर्माण कार्य स्वीकृत ..

डॉ. चरणदास महंत के प्रयासों से विकास कार्यों को मिल रही लगातार मंजूरी ,
अमित राठौर ने गौरव पथ स्वीकृति पर डॉ. महंत व मंत्री विजय शर्मा का जताया आभार ..
सक्ती, विधानसभा क्षेत्र सक्ती के अंतर्गत विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ. चरणदास महंत के प्रयास से मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना के तहत महत्वपूर्ण स्वीकृतियाँ मिली हैं।

विधायक प्रतिनिधि एवं ग्राम पंचायत किरारी के सरपंच अमित राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि शारदा चौक से रामलखन घर तक गौरव पथ निर्माण हेतु 42 लाख 27 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत नगरदा में सुन्दरेली मसानिया नहर से धरम सिंह कंवर के घर तक सीसी रोड व नाली निर्माण के लिए 23 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
राठौर ने कहा कि डॉ. महंत लगातार विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास कार्यों की सौगात दिला रहे हैं। नहर मरम्मत, सड़क, हाईमास्ट लाइट, बिजली व्यवस्था, मंगल भवन व सामुदायिक भवन सहित करोड़ों रुपये के कार्यों की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव प्रेषित किए गए हैं, जिनकी स्वीकृति शीघ्र ही मिलने की संभावना है।
उन्होंने गौरव पथ निर्माण की स्वीकृति के लिए डॉ. चरणदास महंत एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त किया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login