Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन ..

Published

on

तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जिले में पदस्त भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य पूर्व में जारी कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नीचे दर्शित शाखाओं का दायित्व आगामी आदेश पर्यंत निम्नानुसार कार्य विभाजन किया गया है।

कलेक्टर तोपनो द्वारा जारी आदेश के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा (2021) वासु जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सक्ती, वासु जैन नोडल अधिकारी कौशल विकास, कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुधन विकास विभाग साथ ही कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य प्रशासनिक कार्य। अपर कलेक्टर बीरेन्द्र लकड़ा अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, अनुविभाग सक्ती, डभरा एवं मालखरौदा के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 के अधीन मौलिक एवं अपील, पुनर्विलोकन तथा पुनरीक्षण प्रकरणों का निराकरण (धारा 165 (6) (7) के प्रकरणों को छोड़कर) उपरोक्त दर्ज होने वाले प्रकरणों में से प्रत्येक दसवें प्रकरण को न्यायालय कलेक्टर को प्रेषित करेंगे। (पंचायत राज अधिनियम, 1993 के धारा 91 के प्रकरण छोड़कर), अपर कलेक्टर बीरेन्द्र लकड़ा प्रभारी अधिकारी वित्त एवं स्थापना, जिला नाजरात शाखा, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों के यात्रा भत्ता एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयक, सेवानिवृत्त तृतीय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के परिवार कल्याण निधि, यात्रा भत्ता, चिकित्सा प्रतिपूर्ति भत्ता देयकों एवं अवकाश स्वीकृति (नस्तियों के निराकरण में जहां नीतिगत एवं वित्तीय निर्णय हो आवश्यक रूप से कलेक्टर के समक्ष नस्ती प्रस्तुत करेंगे)। अनुपयोगी डेड स्टाक जो 5000.00 रूपये कीमत तक की हो का अपलेखन करने हेतु नस्ती कलेक्टर को प्रस्तुत करेंगे। विशेष विवाह अधिकारी, आवास आबंटन शाखा, भू-बंटन शाखा, लायसेंस शाखा, जिला कोषालय, विभागीय जांच अधिकारी, प्रथम अपीलीय अधिकारी (सूचना का अधिकार अधिनियम-2005), पुलिस गृह विभाग, जेल विभाग, निर्धारित सीमा अंतर्गत शोधक्षमता प्रमाण पत्र जारीकर्ता अधिकारी, सत्कार शाखा, जिला न्यायालय से समन्वय, सभी प्रशासनिक कार्य, दायित्व एवं निर्णय के दैनिक प्रकृति के कार्य (वित्तीय स्वीकृति अनुशासनिक कार्य एवं स्थानांतरण प्रकरण को छोडकर), भू-अर्जन शाखा, नजूल अधिकारी सहित अपर कलेक्टर बीरेन्द्र लकड़ा नोडल अधिकारी खाद्य शाखा, लोक निर्माण विभाग, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल, खनिज शाखा, आबकारी विभाग साथ ही कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य प्रशासनिक कार्य। अपर कलेक्टर के. एस. पैकरा प्रभारी अधिकारी परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण, ग्राम तथा नगर निवेश, अल्प बचत शाखा, छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005, प्रपत्र एवं लेखन सामग्री, ब्रिस्क शाखा, बैंक वसूली, रेड फ्रास, 20 सूत्रीय कार्यक्रम शाखा, भाड़ा नियंत्रण अधिकारी, छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास नियमितीकरण अधिनियम के प्रकरण, जनगणना शाखा सहित अपर कलेक्टर के.एस.पैकरा नोडल अधिकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग साथ ही कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य प्रशासनिक कार्य। डिप्टी कलेक्टर सुश्री कावेरी मरकाम उप जिला निर्वाचन अधिकारी (सामान्य निर्वाचन एवं स्थानीय निर्वाचन शाखा), डिप्टी कलेक्टर सुश्री कावेरी मरकाम प्रभारी अधिकारी चरित्र सत्यापन, जन समस्या निवारण शिविर, सार्वजनिक समारोह, पेपर कटिंग की कार्यवाही, महिला थाना, नागरिकता एवं पासपोर्ट संबंधी कार्य, आवक-जावक शाखा, सूचना प्रोद्यौगिकी, विशेष पहचान पत्र, आधार फेज-1, राज्य आपदा मोचन निधि, सहित डिप्टी कलेक्टर सुश्री कावेरी मरकाम नोडल अधिकारी डी.एम.एफ. शाखा, सी.एस.आर. शाखा, जिला अंतव्यवसायी विभाग, रेशम विभाग, विद्युत मण्डल, खाद्य एवं औषधि विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, मार्कफेड, को-ऑपरेटिव, मण्डी साथ ही कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य प्रशासनिक कार्य। डिप्टी कलेक्टर विनय कश्यप प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख शाखा (आहरण एवं संवितरण अधिकारी सहित), भू-अभिलेख शाखा के अधीक्षक भू-अभिलेख, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख स्तर के अधिकारी, कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि, यात्रा भत्ता, चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयकों के स्वीकृति, निराकरण, भू-अभिलेख शाखा के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की भविष्य निधि आंशिक अंतिम विकर्षण एवं अस्थायी अग्रिम की स्वीकृति एवं समूह बीमा का अंतिम निराकरण, भू-अभिलेख शाखा के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के अवकाश स्वीकृति की नस्ती कलेक्टर महोदय को प्रस्तुत करेंगेे। इसके साथ ही उन्हे परिवर्तित भूमि के विरूद्ध वार्षिक भू-भाटक की वसूली, सहायक अधीक्षक समान्य, सहायक अधीक्षक राजस्व, राजस्व आंकिक शाखा, राजस्व मोहर्रिर शाखा, राजस्व लेखा शाखा, वीडियो कान्फ्रेंस, राहत एवं बाढ़ नियंत्रण अधिकारी, आर.बी.सी. 6-4, न्यायिक शाखा, सांख्य लिपिक, व्यपवर्तन शाखा, जिला वक्फ बोर्ड कमेटी, देव स्थान एवं पुनर्वास शाखा, डिप्टी कलेक्टर कश्यप नोडल अधिकारी जिला योजना एवं सांख्यिकी, समाज कल्याण विभाग, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, नाप तौल विभाग साथ ही कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य प्रशासनिक कार्य। डिप्टी कलेक्टर प्रितेश सिंह राजपूत प्रभारी अधिकारी रीडर टू कलेक्टर, सूचना का अधिकार शाखा एवं कलेक्टोरेट कार्यालय के लिए जन सूचना अधिकारी, समय सीमा, जनदर्शन में दर्ज पत्रों की समीक्षा बैठक की तैयारी, वरिष्ठ लिपिक शाखा, अतिरिक्त वरिष्ठ लिपिक, शिकायत एवं सतर्कता शाखा, पी.जी.एन. पोर्टल में दर्ज पत्रों पर कार्यवाही, मुख्यमंत्री जन चौपाल से प्राप्त पत्रों पर कार्यवाही, सांसद, विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों पर कार्यवाही, राज्य, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग तथा विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों पर कार्यवाही, मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, सांसद, विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों पर कार्यवाही, जिला अभिलेख कोष्ठ, मुख्य प्रतिलिपिकार शाखा, भारत नेट, चिप्स शाखा, लोक सेवा गारंटी, सिटीजन चार्टर, लोक सेवा केन्द्र च्वाईस परियोजना। डिप्टी कलेक्टर राजपूत नोडल अधिकारी शिक्षा विभाग, सर्व शिक्षा अभियान, साक्षर भारत, स्वामी आत्मानंद, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, पर्यटन, संस्कृति एवं पुरात्व विभाग, श्रम विभाग- बंधक श्रमिक साथ ही कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय-समय सौंपे गए अन्य प्रशासनिक कार्य।

जिले के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), अनुविभागीय दण्डाधिकारी का प्रभार निम्नानुसार सौंपा गया है, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी डभरा, जिला सक्ती (छ.ग.), अपने क्षेत्र के लिए सक्षम प्राधिकारी लोक परिसर बेदखली अधिनियम, अपने प्रभार क्षेत्र हेतु निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अपने प्रभार के तहत छत्तीसगढ़ भू राजस्व सहिता एवं राजस्व पुस्तक परिपत्र (वित्तीय स्वीकृति की सीमा के अंतर्गत) के प्रकरणों का निराकरण, अपने प्रभार क्षेत्र हेतु भू-अर्जन अधिकारी, अपने प्रभार क्षेत्र में नजूल अधिकारी के दायित्त्वों का निर्वहन, अपने प्रभार क्षेत्र में लोक न्यास अधिनियम के तहत कर्तव्यों का निर्वहन, अपने प्रभार क्षेत्र में प्रेस रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत कर्तव्यों का निर्वहन, अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत दाण्डिक प्रकरणों का निपटारा एवं क्षेत्र में कानून तथा शांति व्यवस्था कायम रखना, अपने क्षेत्राधिकार अंतर्गत पंचायत राज अधिनियम में निर्धारित धाराओं के कर्तव्यों का निर्वहन, अपने प्रभार क्षेत्रांतर्गत सत्कार अधिकारी साथ ही कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय समय पर सौंपे गये अन्य प्रशासनिक कार्य।

संयुक्त कलेक्टर अरूण कुमार सोम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी सक्ती, जिला- सक्ती (छ.ग.), जिला सत्कार अधिकारी, अपने क्षेत्र के लिए सक्षम प्राधिकारी लोक परिसर बेदखली अधिनियम, अपने प्रभार क्षेत्र हेतु निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अपने प्रभार के तहत छत्तीसगढ़ भू राजस्व सहिता एवं राजस्व पुस्तक परिपत्र (वित्तीय स्वीकृति की सीमा के अंतर्गत) के प्रकरणों का निराकरण, अपने प्रभार क्षेत्र हेतु भू-अर्जन अधिकारी, अपने प्रभार क्षेत्र में नजूल अधिकारी के दायित्वों का निर्वहन, अपने प्रभार क्षेत्र में लोक न्यास अधिनियम के तहत कर्तव्यों का निर्वहन, अपने प्रभार क्षेत्र में प्रेस रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत कर्तव्यों का निर्वहन, अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत दाण्डिक प्रकरणों का निपटारा एवं क्षेत्र में कानून तथा शांति व्यवस्था कायम रखना, अपने क्षेत्राधिकार अंतर्गत पंचायत राज अधिनियम में निर्धारित धाराओं के कर्तव्यों का निर्वहन, अपने प्रभार क्षेत्रांतर्गत सत्कार अधिकारी साथ ही कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय समय पर सौंपे गये अन्य प्रशासनिक कार्य।

डिप्टी कलेक्टर रूपेन्द्र पटेल अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुविभागीय दण्डाधिकारी मालखरौदा जिला सक्ती (छ.ग.), अपने क्षेत्र के लिए सक्षम प्राधिकारी लोक परिसर बेदखली अधिनियम, अपने प्रभार क्षेत्र हेतु निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अपने प्रभार के तहत छत्तीसगढ़ भू राजस्व सहिता एवं राजस्व पुस्तक परिपत्र (वित्तीय स्वीकृति की सीमा के अंतर्गत) के प्रकरणों का निराकरण, अपने प्रभार क्षेत्र हेतु भू-अर्जन अधिकारी, अपने प्रभार क्षेत्र में नजूल अधिकारी के दायित्वों का निर्वहन, अपने प्रभार क्षेत्र में लोक न्यास अधिनियम के तहत कर्तव्यों का निर्वहन, अपने प्रभार क्षेत्र में प्रेस रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत कर्तव्यों का निर्वहन, अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत दाण्डिक प्रकरणों का निपटारा एवं क्षेत्र में कानून तथा शांति व्यवस्था कायम रखना, अपने क्षेत्राधिकार अंतर्गत पंचायत राज अधिनियम में निर्धारित धाराओं के कर्तव्यों का निर्वहन, अपने प्रभार क्षेत्रांतर्गत सत्कार अधिकारी साथ ही कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय समय पर सौंपे गये अन्य प्रशासनिक कार्य के निर्वहन करने की भी जिम्मेदारी दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..14 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..15 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending