Connect with us

खबर सक्ती ...

मेडिकल कैशलेस की घोषणा तय, दुर्ग में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने किया वादा ..

Published

on

मेडिकल कैशलेस की मांग पर कर्मचारी भवन के लिए जमीन एवं भवन निर्माण हेतु 5 लाख की घोषणा ..

सक्ती, आज दुर्ग जिले के भिलाई में छत्तीसगढ़ मेडिकल कैशलेस सेवा कर्मचारी कल्याण संघ का प्रांतीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह संपन्न हुआ जहां मुख्य अतिथि वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने आश्वासन दिया की छत्तीसगढ़ के समस्त कर्मचारियों के लिए एवं उनके परिवार के लिए मेडिकल कैशलेस मिलना तय है।

रिकेश सेन ने आज छत्तीसगढ़ मेडिकल कैशलेस कर्मचारी कल्याण संघ की मांग कर्मचारी भवन हेतु 1000 वर्ग फीट की जमीन एवं भवन निर्माण के लिए 5 लाख की घोषणा आज मंच से की।
आपको बता दें कि कर्मचारी भवन की मांग के लिए आज संघ के संरक्षक राकेश सिंह के द्वारा माननीय से मांग की गई जिससे विधायक महोदय के द्वारा तत्काल घोषणा कर दी गई। उन्होंने अपने वक्तव्य में छत्तीसगढ़ के समस्त कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि कर्मचारी एवं उनके परिवार के लिए मेडिकल कैशलेस मिलना तय है, वे शासन स्तर पर लगातार कर्मचारी हित के लिए और उनकी मांगों के लिए चर्चा कर रहे हैं और उस पर नजर बनाए रखें हुए हैं।

रिकेश सेन वही विधायक हैं जिन्होंने पिछले विधानसभा में कर्मचारियों का सहयोग करते हुए मेडिकल कैशलेस की मांग के लिए विधानसभा में प्रश्न उठाया था। फलस्वरुप संघ द्वारा आज अपने सम्मेलन में विधायक जी का सम्मान किया गया।

संघ की प्रदेश अध्यक्ष उषा चंद्राकर ने अपने संबोधन में बताया की मेडिकल कैशलेस की आज कितनी आवश्यकता है रोटी कपड़ा मकान और उससे पहले स्वास्थ्य।

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रिकेश सेन, अति विशिष्ट अतिथि पुरुषोत्तम देवांगन जी जिला अध्यक्ष भाजपा भिलाई, विशिष्ट अतिथि संजय सिंह प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लिपिक वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, लिखेश वर्मा प्रदेश अध्यक्ष छ. ग. कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ, शंकर साहू प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन, सतीश पसेरिया प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय संघ एवं छत्तीसगढ़ के समस्त विभागों के प्रदेश अध्यक्ष एवं पदाधिकारी आज के इस आयोजन में सम्मिलित हुए। आज के इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के सैकड़ो कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों की सिर्फ एक ही मांग रही मेडिकल कैशलेस कर्मचारियों का प्राथमिक अधिकार है।

आज के आयोजन में संस्थापक साथियों मिर्जा कासिम बेग, रमेश नेगी, विजय कोचेन्द्र, आजु राम सिन्हा, पीयूष कुमार गुप्ता, लिखेश वर्मा एवं सभी संभागीय अध्यक्ष जिला संयोजक ब्लॉक अध्यक्ष एवं अन्य साथी उपस्थित थे आज के इस कार्यक्रम में प्रत्येक विभाग के प्रदेश अध्यक्षों ने अपना उद्बोधन दिया एवं जिला संयोजकों को भी मंच पर अपनी बात रखने का अवसर दिया गया तत्पश्चात जिला अध्यक्ष देवांगन जी के द्वारा सभी पदाधिकारी सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया सभी संस्थापक सदस्यों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए संगठन के सभी सदस्यों को अग्रिम बधाई दी कि किसी भी दिन हमारी मेडिकल कैशलेस की घोषणा तय है संघ का एकमात्र उद्देश्य कर्मचारी हित रही है। और यह संघ तब तक नहीं रुकेगा जब तक कर्मचारियों के एवं उनके परिवार से जुड़ी सभी समस्याओं का निदान नहीं कर देता।

अंत में लिखेश वर्मा, पीयूष गुप्ता, पंकज राठौर द्वारा इस आयोजन में सम्मिलित सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों का धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया।
उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा कर्मचारी कल्याण संघ के संभागीय सचिव चंद्र प्रकाश तिवारी ने प्रदान किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं ..

मुख्यमंत्री ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और किसानों की उन्नति की कामना , गोवर्धन पूजा प्रकृति और गौवंश के...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

गुरु का आशीर्वाद ही मेरी जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

मुख्यमंत्री लैलूंगा के ग्राम भुईयांपानी में आयोजित दीप महोत्सव में हुए शामिल , गुरुदेव स्वामी धनपती पंडा जी की स्मृति...

खबर रायगढ़21 घंटे ago

🚨 झाड़-फूंक से शादी और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म ..

🚨 आरोपी ने महिला को नींद की दवा पिलाकर दिया वारदात को अंजाम, आरोपी के साथ साजिश में शामिल महिला...

खबर जांजगीर-चांपा ..22 घंटे ago

मारपीट और अभद्रता से आहत महिला कमांडो पहुंचीं एसपी बंगले, न्याय की लगाई गुहार ..

एसपी ने गंभीरता से सुनी शिकायत, आरोपियों के खिलाफ शीघ्र वैधानिक कार्रवाई का दिया आश्वासन .. जांजगीर-चांपा, जिले के नवागढ़...

खबर जांजगीर-चांपा ..22 घंटे ago

दीपावली के दौरान जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, चार जुआरी गिरफ्तार ..

ग्राम कुरदा में ताश के पत्तों पर लग रहा था रुपये-पैसों का दांव, जुआरीयो से नकद रुपये जब्त .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एक दीपक पितरों के नाम से रोशन हुए सक्ती के दोनों मुक्तिधाम ..

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की अनूठी पहल, दीपावली की रात पितरों की स्मृति में जलाए दीप, मुक्तिधाम दीपों की...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार ..

कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय —मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी — मुख्यमंत्री साय...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम ..

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न , अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और विभिन्न तकनीकी...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील ..

धान खरीदी पोर्टल, एग्रीस्टैक और डिजिटल क्रॉप सर्वे को किया जाएगा एकीकृत, किसानों को नहीं देनी होगी बार-बार जानकारी ,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending