Connect with us

खबर सक्ती ...

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर नंदेली भाठा मैदान सक्ती में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन ..

Published

on

सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विगत दिवस सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में सामुदायिक भवन सक्ती में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इसी क्रम में आज नंदेली भाठा मैदान सक्ती में विभिन्न खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। जिसमे एसडीएम सक्ती अरुण कुमार सोम सहित अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा मेजर ध्यानचंद और मां सरस्वती की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर खेल गतिविधियों का शुरुआत किया गया। नंदेली भाठा मैदान सक्ती में आज दौड़ प्रतियोगिता, कबड्डी, रस्साकसी,  फुटबाल और वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलो का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न स्कूली बच्चों, युवाओं आदि प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

इस अवसर पर हुए 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता बालिका वर्ग में प्रथम खुशी खूंटे ग्राम नंदेली एवं द्वितीय प्रिंसी खलखो ग्राम बोरदा की बालिका विजेता रही, वहीं 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग प्रथम अंजन सारथी ग्राम अर्जुनी और द्वितीय हर्ष कुमार ग्राम अचानकपुर के बालक रहे, तो वहीं रस्साकसी बालक वर्ग में प्रथम अनुनय कॉन्वेंट स्कूल सक्ती और द्वितीय आईटीआई सक्ती के बालक रहे, रस्साकसी बालिका वर्ग में प्रथम कन्या शाला सक्ती (खुशी ग्रुप) और द्वितीय परमेश्वरी पब्लिक स्कूल सक्ती की बालिकाएं विजेता रही। इसी तरह कबड्डी बालिका वर्ग में प्रथम ग्राम सलनी एवं द्वितीय नन्दौरकला की बालिकाएं, बालक वर्ग में प्रथम ग्राम अर्जुनी और द्वितीय गोबरा के बालक विजेता रहें, इसी तरह वॉलीबॉल में बालक वर्ग में प्रथम ग्राम देवरी और द्वितीय ग्राम खैरा के बालक और फुटबॉल में बालिका वर्ग में प्रथम ग्राम रगजा एवं द्वितीय परमेश्वरी पब्लिक स्कूल सक्ती के बालिकाएं विजेता रहें। खेल प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिस पर विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। स्थानीय स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और खेल भावना का परिचय दिया। इस दौरान विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर एसडीएम सक्ती अरुण कुमार सोम, खेल एवं युवा कल्याण विभाग अधिकारी हरि पटेल, शिक्षक चंद्रप्रकाश तिवारी, शिक्षक राकेश जायसवाल सहित विभिन्न गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएँ, जिला खेल संघ संस्थाओं के खिलाड़ी एवं पदाधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के पीटीआई, खेल प्रशिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ और विभिन्न खेल प्रतिभागी उपस्थित रहें।

उल्लेखनीय है कि इस आयोजन का उद्देश्य खेल और फिटनेस गतिविधियों में जनभागीदारी को बढ़ावा देना और लोगों को खेलो के प्रति जागरूक करना है। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिले में 29 से 31 अगस्त 2025 तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिसके तहत आज 30 अगस्त 2025 को विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन नंदेली भाठा मैदान में किया गया। इसी क्रम में 31 अगस्त 2025 को सनडेज ऑन साइकल कार्यक्रम के अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन बाजार चौक सक्ती से सेजेस सक्ती तक किया जाएगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

रगजा में सुशासन तिहार शिविर, 538 आवेदन पहुंचे; कुछ समस्याओं का मौके पर निराकरण शेष मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा..

ग्रामीणों तक पहुंचा शासन, सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा — हर पात्र हितग्राही को मिले योजनाओं का लाभ .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

महंगाई पर कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद, वैश्विक संकट में भी मोदी सरकार मजबूत — भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ..

“देशहित के फैसलों पर राजनीति कर रही कांग्रेस” — भाजपा जिलाध्यक्ष गबेल का पलटवार .. सक्ती, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

बड़ी खबर: चांपा के हटवारा चौक में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, इलाके की बिजली आपूर्ति ठप ..

शॉर्ट सर्किट से धधका ट्रांसफार्मर, आग की लपटों से दहशत में आए लोग .. जांजगीर-चांपा, चांपा नगर के बीच बस्ती...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें : कलेक्टर ..

घबराहट में खरीदारी से बढ़ी मांग, कलेक्टर ने कहा जिले के सभी पेट्रोल पंप 24 घंटे रहेंगे खुले , ईंधन...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें : रीना कंगाले ..

ड्राई आउट पंपों पर लगातार पहुंचाई जा रही आपूर्ति, आमजन से पैनिक खरीदी नहीं करने की अपील .. रायपुर, राजधानी...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

194 निकायों को सचिव शंगीता आर. की दो टूक, सुशासन और जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं ..

अच्छा काम करने वालों को सम्मान, लापरवाहों पर होगी सख्त कार्रवाई — नगरीय निकायों की बैठक में सचिव शंगीता आर....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

धान उठाव, कस्टम मिलिंग और पीडीएस व्यवस्था की खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने की विस्तृत समीक्षा ..

31 मई तक शेष धान उठाव पूर्ण करने और कस्टम मिलिंग चावल जमा करने की गति बढ़ाने के निर्देश ,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध परिवहन करते 06 वाहन जप्त ..

जैजैपुर-चन्द्रपुर में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेत-चूनापत्थर के अवैध परिवहन पर छापा .. सक्ती, जिले में खनिजों के अवैध...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सुशासन तिहार शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर, डॉ. पूजा अग्रवाल की मौजूदगी में आयुष्मान कार्ड वितरित ..

छपोरा शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई, 70 वर्ष से अधिक आयु के हितग्राहियों को मिला वय वंदना कार्ड...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending