Connect with us

खबर सक्ती ...

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का बढ़ाया मान ..

Published

on

राष्ट्रीय पटल पर छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया की गुंज “13 राज्यों के बीच हुई राज्य प्रदर्शनी एवं फूड प्लाजा में हासिल किया तीसरा स्थान ,

राज्य मुख्य आयुक्त डॉ.सोमनाथ यादव ने की जिला संघ सक्ती की सराहना ,

जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर कुमुदिनी बाग द्विवेदी ने प्रतिभागी एवं प्रभारीयों को दी बधाई ..

सक्ती, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य के राज्य मुख्य संरक्षक महामहिम राज्यपाल डॉ. रमेन डेका के मुख्य संरक्षण व यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय के संरक्षण तथा सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता व राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन तथा राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशन में राज्य संघ को राष्ट्रीय स्तर के शिविरों में भाग लेने एवं अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।
इसी कड़ी में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वाधान में एक भारत श्रेष्ठ भारत थीम पर राजस्थान के राज्य प्रशिक्षण केंद्र आलनिया (कोटा) में दिनांक 26 से 30 अगस्त 2025 तक पांच दिवसीय राष्ट्रीय भावनात्मक एकता शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य संघ भी शामिल हुआ।
यह शिविर देश की विविधता में अक्षुण्ण एकता एवं अखंडता को प्रगाढ़ बनाने के अपने उद्देश्य में सफल रहा।

देश के विभिन्न 13 राज्यों से 350 से अधिक स्काउट्स एवं गाइड्स, रोवर एवं रेंजर के साथ उनके यूनिट लीडर्स एवं राज्य प्रभारियों ने अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व कर अपने-अपने राज्यों की कला संस्कृति, खान- पान, वेशभूषा एवं भौगोलिक व ऐतिहासिक विशिष्टता का जीवंत प्रदर्शन किया।
राज्य संघ छत्तीसगढ़ के दल ने शिविर के सभी कार्यक्रमों जैसे ध्वज शिष्टाचार, योगाभ्यास, जुंबा डांस, मंच संचालन में बड़ी ही सक्रियता एवं कुशलता से भाग लिया एवं शिविर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रदर्शनी के माध्यम से अपने राज्य के विशिष्ट सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहर का जीवंत प्रदर्शन कर सभी को मंत्र मुक्त कर दिया।

छत्तीसगढ़ के तीज त्यौहार उत्सव मेला, परिधान, आभूषण एवं साज सज्जा, लोकगीत, नृत्य शैली, लोककला एवं संस्कृति की झलक सभी कार्यक्रमों में दर्शकों को देखने को मिली, इसी कारण छत्तीसगढ़ माटी की देश में अलग पहचान है। छत्तीसगढ़ राज्य संघ के दल ने “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” को चरितार्थ करके दिखाया।इस राष्ट्रीय शिविर में आयोजित राज्य प्रदर्शनी (स्टेट एक्जीविशन) एवं फूड प्लाजा में छत्तीसगढ़ ने तीसरा स्थान हासिल कर राज्य संघ को गौरवान्वित किया। शिविर संचालक एवं सहायक निदेशक (प्रोजेक्ट) राष्ट्रीय मुख्यालय, बबलू गोस्वामी ने छत्तीसगढ़ के दल के अनुशासन एवं दल भावना की सराहना की।
इस शिविर में जिला संघ सक्ती की सक्रिय भागीदारी रही। जिला संघ सक्ती के 5 यूनिट लीडर्स एवं 20 स्काउट्स गाइड्स एवं रोवर, रेंजर प्रतिभागी इसमें शामिल हुए। जिला संघ बलौदा बाजार के 2 रोवर बच्चों ने भी इसमें सक्रिय सहभागिता निभाई।
पीएमश्री सेजेस जैजैपुर से रोवर कमल किशोर, खिलेश्वर चंद्रा, आयुष चंद्रा एवं गाइड सहज सिंह, खुशी बंजारे व साक्षी खूंटे, रेंजर शिखा चंद्रा, प्रियल सिंह, सेजेस (सक्ती) से रेंजर तन्नू बरेठ, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरीबंधा (सक्ती) से स्काउट युवराज, पुष्कर, गाइड पुष्पा, रेंजर महिमा, लालिमा, सोनिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सपोस (डभरा) से रेंजर पुष्पा, सेजेस केसरपारा सक्ती से रेंजर आस्था देवांगन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या सक्ती से रेंजर लिपिका, खुशी यादव।

जिला संघ बलौदा बाजार (हथबंद) के स्वामी आत्मानंद ओपन रोवर क्रू से रोवर भुवन निर्मलकर एवं सुभाष ओपन रोवर क्रू से देवेंद्र साहू इस शिविर में शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ दल के राज्य प्रभारी के रूप में जिला संघ सक्ती की जिला संगठन आयुक्त (गाइड) रंजीता राज ने पूरे दल का प्रतिनिधित्व किया। वहीं जिला हाईक लीडर गाइड दुर्गेश्वरी सिदार, दक्षता बैज परीक्षक रीना लहरे सक्रिय यूनिट लीडर विमल शर्मा एवं शोभा कुमार आनंद ने सहायक राज्य प्रभारी के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई। राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सक्ती के जिला मुख्य संरक्षक एवं कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल, पदेन जिला आयुक्त व जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.कुमुदिनी बाघ द्विवेदी एवं समस्त पदेन सहायक जिला आयुक्त व विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार पटेल (सक्ती) श्यामलाल वाले (डभरा) एम.एल. प्रधान (मालखरौदा), विजय कुमार सिदार (जैजैपुर) नें सभी प्रतिभागियों एवं प्रभारियों को बधाई दी है। इस उपलब्धि से जिला संघ सक्ती के जिला सचिव भानु लाल महंत सहित सभी पदाधिकारियों एवं यूनिट लीडर्स में हर्ष व्याप्त है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 दिन ago

देवतुल्य जनता का आभार: एक वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने जताया विश्वास का सम्मान ..

महाशिवरात्रि पर नगरहित का संकल्प, अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने विकास कार्यों को बताया जनआशीर्वाद का परिणाम .. सक्ती, नगर...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

15 फरवरी को सक्ती में निकलेगी भव्य शिव बारात, आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल के साथ पुलिस प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा ..

एसपी प्रफुल्ल सिंह ठाकुर सहित अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दिया आश्वासन .. सक्ती, नगर में...

खबर अकलतरा ..3 दिन ago

600 से अधिक विद्यार्थियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा में वेल विशर फाउंडेशन का जागरूकता महाअभियान ..

स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, गुड टच–बैड टच और कैरियर मार्गदर्शन पर विशेष सत्र — वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ संपन्न...

खबर कोरबा3 दिन ago

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को गरिमामयी विदाई, प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ..

भावुक माहौल में हुआ फेयरवेल समारोह, कनिष्ठ विद्यार्थियों ने उपहार भेंट कर दी वरिष्ठों को विदाई .. कोरबा, जिले के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में तीन दिवसीय सुखद सत्संग संपन्न, राष्ट्रीय संत श्री असंग देव साहेब जी से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर ने लिया आशीर्वाद ..

भजन-कीर्तन से गूंजा डोंगिया सुलोनी, रामकुमार, गीता गबेल सहित गबेल परिवार के सहयोग से सफल हुआ अमृत कथा का आयोजन...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक सक्ती के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ..

सक्ती, प्रांतीय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सक्ती की ओर से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती दिलीप...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

ग्राम नवापाराकला में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’, जल संरक्षण का लिया संकल्प ..

सक्ती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) सक्ती के तत्वावधान में विकासखंड सक्ती अंतर्गत हर घर जल प्रमाणित ग्राम पंचायत नवापाराकला...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

शादी सीज़न को लेकर पुलिस और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक आयोजित ..

पार्किंग क्षमता अनुसार ही होगी बुकिंग, उल्लंघन पर कार्रवाई .. रायपुर, रायपुर में आगामी शादी सीज़न को लेकर पुलिस ने...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

युवा महापंचायत में गूंजा मनरेगा का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बोले– गरीबों के अधिकारों पर प्रहार नहीं सहेंगे ..

रायपुर में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मनरेगा बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान .. रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending