Connect with us

ख़बर रायपुर

सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

Published

on

आगामी वर्षों में नीतिगत निर्णयों और योजनाओं के निर्माण में प्रगति रिपोर्ट मार्गदर्शक सिद्ध होगी – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ,

सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि ,

राज्य नीति आयोग ने जारी की जिला प्रगति रिपोर्ट 2024 ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ द्वारा तैयार “सतत विकास लक्ष्य (SDG) राज्य एवं जिला प्रगति रिपोर्ट 2024” का विमोचन किया। इस अवसर पर मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य उपस्थित थे।

यह रिपोर्ट वर्ष 2023-24 के आंकड़ों पर आधारित है, जिसमें राज्य एवं जिला स्तर पर सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में हुई प्रगति का मूल्यांकन किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2023 में राज्य का कंपोजिट स्कोर 69 था, जो 2024 में बढ़कर 70 हो गया है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ की सतत विकास की दिशा में सकारात्मक प्रगति को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए छत्तीसगढ़ सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह रिपोर्ट इस तथ्य का प्रमाण है कि राज्य और जिले स्तर पर किए जा रहे प्रयास सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, ऊर्जा और लॉजिस्टिक जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष बल देकर सतत विकास लक्ष्यों को और अधिक गति प्रदान की जाएगी।

योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि राज्य नीति आयोग द्वारा तैयार की गई यह रिपोर्ट न केवल नीतियों के बेहतर क्रियान्वयन हेतु महत्वपूर्ण है, बल्कि यह जिला स्तर पर हो रहे कार्यों की स्पष्ट तस्वीर भी प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट आगामी वर्षों में नीतिगत निर्णयों और योजनाओं के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगी।

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष एवं मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कहा कि जिला स्तर पर एसडीजी प्रदर्शन का यह आकलन, नीति निर्माण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक महत्वपूर्ण आधार है। आयोग का प्रयास है कि प्रत्येक जिले को उसकी ताकत और चुनौतियों के अनुरूप आवश्यक समर्थन और दिशा प्रदान की जा सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर अन्य राज्यों के बीच एक आदर्श रूप में स्थापित होगा।

गौरतलब है कि रिपोर्ट के अनुसार 82 संकेतकों के आधार पर प्रत्येक जिले का स्कोर और रैंकिंग तय की गई है। जिलों को चार श्रेणियों—एस्पिरेटर, परफॉर्मर, फ्रंट रनर और अचीवर में वर्गीकृत किया गया है। वर्ष 2024 में राज्य के 28 जिले फ्रंट रनर श्रेणी में शामिल हुए, वहीं 5 जिले परफॉर्मर श्रेणी में आए। धमतरी जिले ने पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी अचीवर श्रेणी में अपना स्थान बनाए रखा। 12 जिलों ने अपने स्कोर में वृद्धि दर्ज की, जबकि 10 जिलों ने अपना स्कोर बरकरार रखा।

राज्य स्तर पर 16 सतत विकास लक्ष्यों के अंतर्गत 275 संकेतकों का मूल्यांकन किया गया, जिनमें से 40 संकेतकों ने वर्ष 2024 तक ही अपने निर्धारित 2030 लक्ष्य पूरे कर लिए हैं। यह उपलब्धि राज्य की विकास यात्रा को नई गति प्रदान करने वाली है। अनुमान व्यक्त किया गया है कि आगामी दो से तीन वर्षों में 83 संकेतकों के लक्ष्य भी हासिल कर लिए जाएंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, मुकेश बंसल, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव अंकित आनंद, राज्य नीति आयोग के सदस्य सचिव आशीष भट्ट तथा सदस्य डॉ. के. सुब्रह्मण्यम उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

देवतुल्य जनता का आभार: एक वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने जताया विश्वास का सम्मान ..

महाशिवरात्रि पर नगरहित का संकल्प, अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने विकास कार्यों को बताया जनआशीर्वाद का परिणाम .. सक्ती, नगर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

15 फरवरी को सक्ती में निकलेगी भव्य शिव बारात, आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल के साथ पुलिस प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा ..

एसपी प्रफुल्ल सिंह ठाकुर सहित अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दिया आश्वासन .. सक्ती, नगर में...

खबर अकलतरा ..2 दिन ago

600 से अधिक विद्यार्थियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा में वेल विशर फाउंडेशन का जागरूकता महाअभियान ..

स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, गुड टच–बैड टच और कैरियर मार्गदर्शन पर विशेष सत्र — वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ संपन्न...

खबर कोरबा2 दिन ago

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को गरिमामयी विदाई, प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ..

भावुक माहौल में हुआ फेयरवेल समारोह, कनिष्ठ विद्यार्थियों ने उपहार भेंट कर दी वरिष्ठों को विदाई .. कोरबा, जिले के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में तीन दिवसीय सुखद सत्संग संपन्न, राष्ट्रीय संत श्री असंग देव साहेब जी से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर ने लिया आशीर्वाद ..

भजन-कीर्तन से गूंजा डोंगिया सुलोनी, रामकुमार, गीता गबेल सहित गबेल परिवार के सहयोग से सफल हुआ अमृत कथा का आयोजन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक सक्ती के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ..

सक्ती, प्रांतीय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सक्ती की ओर से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती दिलीप...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

ग्राम नवापाराकला में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’, जल संरक्षण का लिया संकल्प ..

सक्ती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) सक्ती के तत्वावधान में विकासखंड सक्ती अंतर्गत हर घर जल प्रमाणित ग्राम पंचायत नवापाराकला...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

शादी सीज़न को लेकर पुलिस और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक आयोजित ..

पार्किंग क्षमता अनुसार ही होगी बुकिंग, उल्लंघन पर कार्रवाई .. रायपुर, रायपुर में आगामी शादी सीज़न को लेकर पुलिस ने...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

युवा महापंचायत में गूंजा मनरेगा का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बोले– गरीबों के अधिकारों पर प्रहार नहीं सहेंगे ..

रायपुर में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मनरेगा बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान .. रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending