Connect with us

खबर सक्ती ...

डभरा विकासखण्ड के प्रिंस कृषि केन्द्र साराडीह में अवैध खाद भंडारण पर की गई सीलबंद की कार्यवाही ..

Published

on

       
सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन पर किसानो को उच्च गुणवत्ता युक्त खाद व कीटनाशक उपलब्ध हो सके तथा जिले में नकली खाद निर्माण, खाद की कालाबाजारी व अधिक कीमत पर बेचने वाले व्यापारियों पर रोक लगाने हेतु कृषि विभाग द्वारा गठित जिला स्तरीय और विकासखण्ड स्तरीय टीम द्वारा सतत निगरानी किया जा रहा है। इसी क्रम में मेसर्स प्रिंस कृषि केन्द्र साराडीह विक्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बिना किसी वैद्य प्राधिकार प्रमाण पत्र के खाद भण्डारण पाये जाने के कारण सीलबंद कर विक्रय प्रतिबंध का कार्यवाही किया गया है।

कृषि विभाग के उप संचालक तरुण प्रधान के मार्गदर्शन पर उर्वरक निरीक्षक सह वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड डभरा द्वारा साराडीह में संचालित मेसर्स प्रिंस कृषि केन्द्र का विक्रय स्थल एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से विभिन्न प्रकार का खाद भण्डारण करना पाया गया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में डीएपी खाद 42 बोरी, एसएसपी खाद 52 बोरी एवं यूरिया खाद 25 बोरी पाया गया। बिना किसी वैद्य प्राधिकार प्रमाण पत्र के अवैद्य रूप से खाद भण्डारण पाये जाने के कारण उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश-1985 के तहत संबंधित फर्म संचालक के गोदाम को सीलबंद कर विक्रय प्रतिबंध की कार्यवाही की गयी है।

कृषि विभाग के उप संचालक तरुण प्रधान के द्वारा किसानों को खरीफ फसल हेतु उचित मूल्य पर खाद तथा उच्च गुणवत्तायुक्त खाद व कीटनाशक मिल सके इस हेतु विकासखण्डों में कार्यरत उर्वरक निरीक्षक और कीटनाशी निरीक्षक को सतत् निजी व्यापारियों का निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

देवतुल्य जनता का आभार: एक वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने जताया विश्वास का सम्मान ..

महाशिवरात्रि पर नगरहित का संकल्प, अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने विकास कार्यों को बताया जनआशीर्वाद का परिणाम .. सक्ती, नगर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

15 फरवरी को सक्ती में निकलेगी भव्य शिव बारात, आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल के साथ पुलिस प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा ..

एसपी प्रफुल्ल सिंह ठाकुर सहित अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दिया आश्वासन .. सक्ती, नगर में...

खबर अकलतरा ..2 दिन ago

600 से अधिक विद्यार्थियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा में वेल विशर फाउंडेशन का जागरूकता महाअभियान ..

स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, गुड टच–बैड टच और कैरियर मार्गदर्शन पर विशेष सत्र — वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ संपन्न...

खबर कोरबा2 दिन ago

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को गरिमामयी विदाई, प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ..

भावुक माहौल में हुआ फेयरवेल समारोह, कनिष्ठ विद्यार्थियों ने उपहार भेंट कर दी वरिष्ठों को विदाई .. कोरबा, जिले के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में तीन दिवसीय सुखद सत्संग संपन्न, राष्ट्रीय संत श्री असंग देव साहेब जी से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर ने लिया आशीर्वाद ..

भजन-कीर्तन से गूंजा डोंगिया सुलोनी, रामकुमार, गीता गबेल सहित गबेल परिवार के सहयोग से सफल हुआ अमृत कथा का आयोजन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक सक्ती के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ..

सक्ती, प्रांतीय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सक्ती की ओर से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती दिलीप...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

ग्राम नवापाराकला में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’, जल संरक्षण का लिया संकल्प ..

सक्ती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) सक्ती के तत्वावधान में विकासखंड सक्ती अंतर्गत हर घर जल प्रमाणित ग्राम पंचायत नवापाराकला...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

शादी सीज़न को लेकर पुलिस और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक आयोजित ..

पार्किंग क्षमता अनुसार ही होगी बुकिंग, उल्लंघन पर कार्रवाई .. रायपुर, रायपुर में आगामी शादी सीज़न को लेकर पुलिस ने...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

युवा महापंचायत में गूंजा मनरेगा का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बोले– गरीबों के अधिकारों पर प्रहार नहीं सहेंगे ..

रायपुर में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मनरेगा बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान .. रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending