Connect with us

ख़बर रायपुर

छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति से लाभान्वित हुए युवा उद्यमी ..

Published

on

महिला उद्यमी रागिनी जायसवाल स्थानीय उत्पादों से फिटनेस एवं न्यूट्रीशन के लिए कर रही पहल ,

बीजापुर में 6 टन प्रतिघंटा क्षमता के राइस मिल की स्थापना करेंगे गीदम के सोहैल रिजवी ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य की औद्योगिक विकास को सर्वाधिक सम्भावनाओं से युक्त बस्तर अंचल के दूरस्थ ईलाके तक पहुंचाने की पहल का सुखद परिणाम अब धरातल पर परिलक्षित हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा इस महत्ती उद्देश्य पर ध्यान केन्द्रित कर बस्तर क्षेत्र में औद्योगिक विकास की असीम संभावनाओं के मद्देनजर इस वर्ष बीते छह महीने पहले यहां के उद्योगपति, व्यवसायियों, नव उद्यमियों के साथ ही स्टार्टअप से जुड़े युवाओं से संवाद कर सकारात्मक प्रयास किया गया था। इन सभी सार्थक प्रयासों के फलस्वरूप गुरुवार को जगदलपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ इनवेस्टर कनेक्ट बस्तर कार्यक्रम के दौरान करीब 1000 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों की स्वीकृति पत्र निवेशकों को प्रदान किए गए। जिसमें बस्तर क्षेत्र के कोंडागांव जिले की युवा महिला उद्यमी रागिनी जायसवाल सहित माओवाद प्रभावित बीजापुर जिले में सोहैल रिजवी जैसे स्थानीय उद्यमी शामिल हैं जिन्होंने इन सुदूर ईलाके में स्वरोजगार के अवसर को अपनाने के लिए चुनौती स्वीकार किया है। कोंडागांव निवासी युवा महिला उद्यमी रागिनी बीते एक वर्ष पहले शासन की प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण योजना से लाभान्वित होकर स्थानीय उत्पादों पर आधारित फिटनेस एंड न्यूट्रिशन यूनिट स्थापित कर गर्भवती एवं पोषक माताओं सहित बच्चों को हेल्दी फूड उपलब्ध करवा रही हैं। रागिनी ने अपने इस यूनिट के लिए शासन की योजनांतर्गत 09.53 लाख रुपए की सहायता ली है, जिसमें 35 प्रतिशत अनुदान समाहित है। वहीं दंतेवाड़ा जिले के अंतर्गत गीदम के युवा उद्यमी सोहैल रिजवी बीजापुर में एक आधुनिक राइस मिल की स्थापना करने जा रहे हैं। इस राइस मिल की क्षमता प्रतिघंटा 6 टन होगी, जिसकी स्थापना पर लगभग 06 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इस परियोजना में शासन से 90 लाख रुपये का अनुदान भी प्राप्त होगा। इस राइस मिल के शुरू होने से क्षेत्र में 50 से 60 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की उम्मीद है।

रागिनी बताती हैं कि स्थानीय परम्परागत ग्रामीण परिवेश से जुड़े परिवार तथा जन्मभूमि बस्तर होने के फलस्वरूप यहां के वनोत्पाद, आर्गेनिक कृषि उत्पाद तथा जड़ी बूटी की अच्छी जानकारी होने के साथ ही बस्तर के रहवासियों की नियमित जरूरतों एवं खानपान से पूरी तरह वाकिफ होने और प्रसंस्करण की अभिरुचि के कारण सबसे पहले माताओं एवं बच्चों की पोषण पर स्टार्टअप करने का निर्णय लिया और अब कोंडागांव में स्वयं के उत्पाद तैयार कर हेल्दी फूड कार्नर के जरिए आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर हैं। रागिनी ने बताया कि वह 10 सदस्यीय परिवार जिसमें माता-पिता और दो भाइयों का सहयोग उसे आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रही है और अब स्वयं को स्वरोजगार से जोड़कर काफी गौरवान्वित महसूस करती हैं। रागिनी कहती हैं कि वह बस्तर अंचल में सबसे ज्यादा जरूरी पोषण सम्बन्धी सेवाओं को समर्पित होकर लगातार जारी रखेंगी। वहीं दंतेवाड़ा जिले के निवासी सोहैल के पिता ने 17 वर्ष पहले गीदम में राइस मिल की स्थापना की थी, जिसके बाद सोहैल ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के उपरांत इस पारिवारिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। बीजापुर में इस नए उद्यम की स्थापना की योजना को उन्होंने अब अमलीजामा पहनाया है।

इसके साथ ही, सोहैल 3 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाई ऐश ब्रिक्स का कारोबार भी संचालित कर रहे हैं, जो उनके उद्यमशीलता के दृष्टिकोण को दर्शाता है। इस राइस मिल के शुरू होने से न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। युवा स्टार्टअप रागिनी और सोहैल रिजवी का यह प्रयास सरकार के सुरक्षित, पारदर्शी एवं आकर्षक नवीन औद्योगिक नीति के साथ ही सकारात्मक पहल के दूरगामी एवं शुरुआती नतीजे हैं जो भविष्य में स्थानीय उद्योग और रोजगार सृजन के क्षेत्र में मील के पत्थर साबित होंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

गोरखापाली घटना पर भाजपा ने जताई चिंता, मृतक कोटवार के परिवार को न्याय और आर्थिक मदद का भरोसा ..

होली के दिन हुई हिंसक घटना पर भाजपा की प्रतिक्रिया, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग .. सक्ती, जिले के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कोटेतरा की सरपंच सुनीता रमेश साहू के प्रयास से छापर मोहल्ले में पानी की समस्या दूर, 50–60 परिवारों को राहत ..

सक्ती, जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोटेतरा में सरपंच श्रीमती सुनीता रमेश साहू के प्रयासों से छापर मोहल्ले के लोगों...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

टी20 विश्वकप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टी20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत द्वारा विश्व कप...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

महतारी वंदन योजना के पैसों से श्रीमती सरस्वती केंवट ने बढ़ाया अपना होटल व्यवसाय, हर माह 10–15 हजार की आमदनी ..

मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक उनसे कहा, हम आपके होटल जरूर आएंगे, हमें चाय पिलाइएगा और भजिया-पकोड़ा भी खिलाइएगा , महतारी वंदन...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 69 लाख 48 हजार महिलाओं के खातों में 25वीं किश्त के रूप में 641 करोड़ 58...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

पेंशनर संघ व देवांगन समाज के साथ नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने मनाया होली मिलन, दिया भाईचारे का संदेश ..

सक्ती में होली मिलन समारोह में रंगा भाईचारे का रंग, नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने दी सभी को शुभकामनाएं...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े की स्वीकृति से सक्ती में शुरू हुआ बोर खनन, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद ..

नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की पहल रंग लाई, सभी वार्डों में बोर खनन से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अशासकीय विद्यालय संगठन के जिलाध्यक्ष बने योगेश साहू, नितिन सोनी को मिली सचिव की जिम्मेदारी — जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन रायपुर से संबद्ध अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संघ, जिला सक्ती इकाई का पुनर्गठन किया गया। इस...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने किया नारी शक्ति का सम्मान ..

महिलाएं हर क्षेत्र में आगे, नारी सम्मान से ही समाज का विकास — महिला दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सक्ती में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन एवं विविध कार्यक्रम आयोजित ..

नारी ही नारायणी : हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं महिलाएं – सांसद कमलेश जांगड़े , मुख्यमंत्री विष्णु देव...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending