Connect with us

खबर सक्ती ...

29वें दिन भी एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल जारी, सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप ..

Published

on

एनएचएम कर्मचारियों ने शुरू किया सामूहिक इच्छा मृत्यु का हस्ताक्षर अभियान ,

प्रदेश अध्यक्ष बोले—अब यह संघर्ष अस्तित्व की लड़ाई बन चुका है ..

सक्ती, 18 अगस्त से चल रही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सरकार की बेरुखी और दमनकारी रवैये के कारण अब भयावह मोड़ पर पहुँच गई है। महीनों से लगातार आंदोलनरत कर्मचारियों की आवाज सुनने की बजाय शासन ने 25 से अधिक नेताओं को सेवा से पृथक कर दिया और शेष को चेतावनी पत्र थमा दिया है।

सरकार बार-बार कहती है कि उसने पांच मांगें मान ली हैं, लेकिन हकीकत यह है कि आज तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया। कर्मचारियों की प्रमुख मांग—27% लंबित वेतन वृद्धि—अब भी अधर में लटकी हुई है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार सिर्फ कमेटियाँ बनाकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल रही है और समय बिताने की साजिश कर रही है।

लगातार दमन, उपेक्षा और विश्वासघात से टूटे हुए कर्मचारी अब इच्छा मृत्यु की राह पर हैं। प्रदेशभर में कर्मचारियों ने महामहिम राज्यपाल को सामूहिक इच्छा मृत्यु की अनुमति देने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है। यह अभियान 33 जिलों में धरना स्थलों पर चल रहा है, जहाँ हजारों कर्मचारी अपनी पीड़ा लिखकर हस्ताक्षर कर रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी ने कहा—
“सरकार अगर हमारी माँगों को आदेशित नहीं करती, तो अब हमारे पास जीने का कोई कारण नहीं बचा है। यह संघर्ष अब अस्तित्व की लड़ाई बन चुका है।”

इस दौरान डॉ. यशपाल चौधरी, डॉ. मोहम्मद अतीक, डॉ. संजीव अहिरवार, डॉ. विजय लहरे, विनोद राठौर, चिरंजीव चंद्रा, दीपक तिवारी सहित ब्लॉक अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी और ब्लॉक के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा37 मिनट ago

इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के नोडल अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न ..

युवा मतदाताओं को जोड़ने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के दिए गए निर्देश .. कोरबा, भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली...

खबर सक्ती ...59 मिनट ago

सक्ती के ग्राम सिरली में जुआ फड़ पर सक्ती पुलिस का बड़ा छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार ..

जुआ के गढ़ में पुलिस की दबिश, 17,060 रुपए नगद समेत 6.97 लाख का मशरूका जब्त; कई जुआरी मौके से...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती जिले में अब तक 689.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में हुई 20.3 मिमी बारिश, नया बाराद्वार में सर्वाधिक 50.3 मिमी .. सक्ती, सक्ती जिले में इस...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सभी भूमिधारकों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य ..

बिना फार्मर आईडी के विभागीय योजनाओं के लाभ से हो सकते हैं वंचित, सभी खसरों को आईडी से लिंक कराना...

खबर रायगढ़3 घंटे ago

🚨 SECL धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 छाल पुलिस ने चोरी का सामान व वारदात में प्रयुक्त तीन बाइक सहित 3 लाख रुपए का मशरूका किया...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

आरएसएस के सक्ती जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर का आकस्मिक निधन, संघ परिवार सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि ..

8 अगस्त को सेंदरी में होगा स्व. योगेंद्र कुमार राठौर का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे गृह ग्राम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती मे महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें पूरी करना हुआ आसान ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में अब तक 668.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 18.1 मिमी बारिश, चंद्रपुर में सर्वाधिक 790.5 मिमी वर्षा .. सक्ती, जिले में मानसून के दौरान...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के ग्राम पंचायत देवरमाल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त ..

एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं जिला...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष शहनाज बानो हुई सम्मानित ..

सक्ती जिला संवाद में शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान, लीनेस क्लब सक्ती के सेवा कार्यों की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending