खबर सक्ती ...
मालखरौदा स्वास्थ्य केन्द्र में प्रसव के नाम पर वसूली का मामला उजागर ..

स्टाफ नर्स ने डिलीवरी कराने हेतु परिजनों से मांगे 1200 रुपए, न देने पर दी धमकी ,
पीड़ित परिजन ने कलेक्टर व सीएमएचओ से की शिकायत, कठोर कार्रवाई की मांग ..
सक्ती, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मालखरौदा में पदस्थ एक स्टाफ नर्स पर प्रसव के नाम पर रुपए वसूलने का गंभीर आरोप सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित परिजन ने जिला चिकित्सा अधिकारी एवं कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपते हुए दोषी नर्स पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में बताया गया है कि 11 सितंबर 2025 को परिवार की महिला सदस्य को प्रसव हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ने डिलीवरी कराने के नाम पर 1200 रुपए की मांग की। परिजनों द्वारा पैसे देने से मना करने पर नर्स ने मरीज को रेफर करने की धमकी दी और यहां तक कह दिया कि नवजात शिशु को तब तक नहीं दिया जाएगा जब तक राशि नहीं मिलती। परिजनों के अनुसार मजबूरन उन्हें 1200 रुपए देने पड़े।
पीड़ित परिवार ने इसे बेहद निंदनीय और अमानवीय कृत्य बताया है। उनका कहना है कि सरकारी अस्पतालों में जहां प्रसव जैसी सेवा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है, वहां खुलेआम इस तरह की वसूली होना स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है।
परिजन ने शिकायत में कहा है कि यह घटना न केवल मरीज और उनके परिवार का मानसिक शोषण है बल्कि सरकारी योजनाओं और व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने जैसा है। उन्होंने जिला प्रशासन से दोषी नर्स के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक एवं दंडात्मक कार्यवाही की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी अन्य मरीज के साथ ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।
फिलहाल मामला कलेक्टर और जिला चिकित्सा अधिकारी के संज्ञान में आ चुका है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login