Connect with us

खबर सक्ती ...

मातृ एवं शिशु अस्पताल सक्ती में डायलीसिस मशीन की स्थापना ..

Published

on

सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल के प्रयासों से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार ,

अब जिले में ही किडनी के मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत ..

सक्ती, जिले के स्वास्थ्य सेवाओं में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मातृ एवं शिशु अस्पताल सक्ती में डायलीसिस मशीन की स्थापना की गई है। इस सुविधा के शुरू होने से अब मरीजों को डायलीसिस के लिए बाहर भटकना नहीं पड़ेगा और उन्हें जिले में ही उपचार उपलब्ध हो सकेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. पूजा अग्रवाल के अथक प्रयासों और जनभावनाओं के अनुरूप यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जल्द ही मशीन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद गंभीर किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को काफी राहत मिलेगी। अब तक मरीजों को रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा या अन्य बड़े शहरों में जाना पड़ता था, जिससे समय और आर्थिक बोझ दोनों बढ़ जाते थे।

सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल के कार्यभार संभालने के बाद जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। उन्होंने जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप स्वास्थ्य केंद्रों में साफ-सफाई, गुणवत्तापूर्ण उपचार और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया है। उनकी सक्रियता से मरीजों की परेशानी दूर करने के लिए कई नई पहल की गई हैं।

स्थानीय लोगों और मरीजों ने इस कदम का स्वागत किया है। उनका कहना है कि डायलीसिस जैसी महंगी सुविधा का जिला अस्पताल में उपलब्ध होना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में और भी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे जिले की स्वास्थ्य सेवाएँ और मजबूत होंगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की प्राकृतिक धरोहरों को संवारने और...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में फसल विविधीकरण और व्यापवर्तन के लिए लागू होगा पायलट प्रोजेक्ट ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इक्रीसेट के वैज्ञानिकों संग हुई बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए हुआ एमओयू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में धान की खेती के क्षेत्रफल का सटीक, पारदर्शी और तकनीक-आधारित आकलन करने की दिशा...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

झंडा स्थापना के साथ मां महामाया दुर्गा उत्सव के 14वें वर्ष का शुभारंभ ..

विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, भव्य दरबार सजाने की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार .. सक्ती, पुराना स्टेट बैंक के पास आयोजित...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में नुक्कड़ नाटक से योजनाओं का संदेश ..

वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल बोले—जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना जरूरी .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

गड्ढे से शौचालय तक छिपाकर रखी थी महुआ शराब, आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने खोला राज

सोंठी और चमरवाह में दबिश देकर 31 लीटर महुआ शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल , आबकारी अधिकारी आशीष...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

पात्र और जरूरतमंदों को प्राथमिकता से मिले श्री रामलला दर्शन योजना का लाभ : सांसद कमलेश जांगड़े ..

दिशा समिति की बैठक में सांसद ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य, कृषि, पंचायत,...

खबर रायगढ़16 घंटे ago

मुख्यमंत्री साय आज से दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर ..

चक्रधर समारोह के समापन में होंगे शामिल, सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा .. रायगढ़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस ..

रायपुर, केन्द्रीय कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय , महतारी वंदन योजना...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending