Connect with us

ख़बर रायपुर

NHM कर्मियों की हड़ताल समाप्त, शनिवार से बहाल होंगी स्वास्थ्य सेवाएं ..

Published

on

चार मांगें पूरी, शेष तीन पर बनेगी उच्च स्तरीय समिति ..

रायपुर, 19 सितम्बर। प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मियों की करीब एक महीने से चल रही हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ हुई अहम बैठक में कर्मियों की चार प्रमुख मांगों को सरकार ने मान लिया। वहीं, ग्रेड पे निर्धारण, अनुकंपा नियुक्ति और स्थानांतरण नीति को लेकर तीन माह के भीतर रिपोर्ट देने हेतु एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने का निर्णय लिया गया है।

हड़ताल खत्म होने से शनिवार से सभी NHM कर्मी अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौटेंगे और प्रदेशभर में प्रभावित स्वास्थ्य सेवाएं बहाल हो जाएंगी।

बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि सरकार हमेशा से स्वास्थ्यकर्मियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध रही है। अधिकांश जायज मांगों को स्वीकार कर लिया गया है और शेष पर समिति की रिपोर्ट के आधार पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। मंत्री ने विश्वास जताया कि हड़ताल समाप्त होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

गौरतलब है कि हड़ताल के चलते प्रदेश के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई थीं। इलाज के लिए मरीजों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही थीं और सरकार पर स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य करने का दबाव बढ़ रहा था।

सरकार के फैसले से संतुष्ट होकर NHM कर्मियों ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की और कहा कि सरकार ने उनकी मांगों को सकारात्मक रूप से स्वीकार किया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 मिनट ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस ..

सक्ती, जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने थाना परिसर स्थित कार्यालयीन बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, दीपक बैज बोले— छात्रों के संघर्ष की जीत ..

रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, अमित शाह के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की...

खबर जांजगीर-चांपा ..22 घंटे ago

जिला चिकित्सालय में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि व नियुक्तियों की होगी जांच, अपर कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी ..

27 जुलाई को राज्य स्तरीय जांच समिति भी करेगी मामले की जांच, अनियमितता मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..22 घंटे ago

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है।...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..23 घंटे ago

बाइक से 30 लीटर अवैध महुआ शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार ..

जिला उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, शराब व दोपहिया वाहन जब्त .. सारंगढ़–बिलाईगढ़, आबकारी आयुक्त पी. एस. एल्मा के निर्देशानुसार तथा...

खबर बिलासपुर23 घंटे ago

सर्पदंश राहत प्रकरणों में निर्दोष अधिकारियों के संरक्षण की मांग ..

प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की जिला...

खबर बिलासपुर23 घंटे ago

निर्माणाधीन ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम का संचालक खाद्य ने किया निरीक्षण ..

गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश, हितग्राहियों को मिलेगा पारदर्शी व त्वरित राशन वितरण का लाभ .....

खबर अकलतरा ..24 घंटे ago

परसाही (बाना) हाई स्कूल में कैरियर मार्गदर्शन व साइबर जागरूकता अभियान आयोजित ..

वेल विशर फाउंडेशन की पहल, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताए सफलता और साइबर सुरक्षा के मंत्र .. अकलतरा, शासकीय हाई...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending