ख़बर रायपुर
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को नवरात्र और महाराजा अग्रसेन जयंती पर दी शुभकामनाएं ..

नवरात्रि पर्व समाज में जागृति, सद्भावना और सामूहिकता का प्रतीक : डॉ. महंत ,
महाराजा अग्रसेन के आदर्श आज भी समाज को देते हैं दिशा ..
रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने शारदीय नवरात्र पर्व एवं महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि शक्ति और भक्ति का प्रतीक नवरात्रि पर्व लोगों के जीवन में वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, प्रगति, आदर्श, स्वास्थ्य, प्रसिद्धि, समृद्धि और दीर्घायु लेकर आए।
डॉ. महंत ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नवरात्रि पर्व केवल धार्मिक दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि इसका सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व भी अत्यधिक है। प्राचीनकाल से ही नवरात्रि का आयोजन समाज को सुविकसित करने, लोगों में जागृति, सद्भावना और सामूहिकता को बढ़ाने तथा भारत को एक सूत्र में बांधने का कार्य करता आया है। यही कारण है कि यह पर्व हर वर्ग और हर आयु वर्ग में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि नवरात्रि के व्रत और मां दुर्गा की आराधना महासिद्धि प्रदान करने वाली मानी जाती है। मां दुर्गा की कृपा से यश, धन, धान्य, सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। डॉ. महंत ने विश्वास जताया कि इस बार का नवरात्र पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में नया उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा तथा सभी के जीवन को संयम और सामर्थ्य से परिपूर्ण करेगा।

इसी अवसर पर डॉ. महंत ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन समाज में समानता, न्याय, सहयोग और सद्भाव के प्रतीक रहे हैं। उनके आदर्श आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं।

खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login