Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती केरीबंधा की बेटी शोभा ने राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लहराया परचम ..

Published

on

सक्ती, राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग से 200, 400 मीटर रेस व रिले रेस हेतु चयनित ग्राम्य बाला शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय केरीबंधा कक्षा सातवीं की शोभा सिदार ने बस्तर के जगदलपुर में अपना दम-खम दिखाते हुए जीत का परचम लहराया। 21 सितम्बर 2025 से 24 सितम्बर 2025 तक चली प्रतियोगिता में उन्होंने अपनी ऊर्जित सफलता व श्रेष्ठता कांस्य पदक जीतकर दर्शाया है। बालिका दिवस के दिन जब शोभा मेडल व प्रमाणपत्र के साथ अपने विद्यालय में उपस्थित हुई तो समूचा शाला परिवार हर्ष से झूम उठा।

प्रधानपाठक नरेन्द्र वैष्णव ने बालिका के साहस व संबलता की सराहना करते हुए कहा कि शोभा में अकूत प्रतिभा व क्षमता विद्यमान है। सभी छात्र-छात्राओं को इस नन्हीं बालिका से प्रेरणा लेनी चाहिए। सचमुच यह बालिका उड़न परी पी.टी. उषा की तरह फर्राटे भरती है। विद्यालय के कोच एवं खेल प्रभारी शिक्षक कार्तिकेश्वर जायसवाल ने भविष्य में उसे गोल्ड मेडल अचीवमेंट का हकदार माना। मैडम दीपिका सिंह सिदार ने शोभा के राज्यस्तरीय एथलेटिक्स चयन से खुश होकर प्रोत्साहन स्वरूप रेस शू तथा टी शर्ट व्यक्तिगत रूप से प्रदान करते हुए पदक प्राप्ति का आशीर्वाद दिया था जो आज शोभा ने साकार कर दिया।

मैडम मलका बेगम एवं प्राथमिक विद्यालय के प्रधानपाठक पुष्पेन्द्र नेताम तथा मैडम हेम नेताम व चेतना गबेल ने खूब प्रशंसा की। शोभा के चाचाश्री ने इस जीत पर पूरे स्टाॅफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी शिक्षक विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु सतत् प्रयासरत रहते हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..13 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..14 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending