Connect with us

खबर सक्ती ...

उपमुख्यमंत्री अरुण साव के आगमन पर भाजपा सक्ती नगर में करेगी भव्य स्वागत : टिकेश्वर गबेल ..

Published

on

सक्ती, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के सक्ती जिला आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उपमुख्यमंत्री 8 अक्टूबर को जिले के विभिन्न नगरीय निकायों में आयोजित अटल परिसर लोकार्पण एवं विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा संगठन ने जोरदार तैयारी की है।

भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने बताया कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव का सक्ती नगर पालिका द्वारा निर्मित अटल परिसर के लोकार्पण एवं नालंदा परिसर के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आगमन होगा। इसके पश्चात वे साहू समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री अडभार नगर पंचायत एवं डभरा नगर पंचायत में निर्मित अटल परिसरों का लोकार्पण करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने कहा कि उपमुख्यमंत्री के इस दौरे से क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने भाजपा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर उपमुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत करें।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जगह-जगह स्वागत द्वार, बैनर और होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। जिला भाजपा कार्यालय से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक सजावट और आतिशबाजी की तैयारियाँ चल रही हैं। टिकेश्वर गबेल ने कहा कि यह अवसर न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि जिले के लिए भी सौभाग्य की बात है कि उपमुख्यमंत्री स्वयं जिले में विकास कार्यों की सौगात देने आ रहे हैं। भाजपा ने इस अवसर को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..13 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..14 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending