Connect with us

खबर सक्ती ...

अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई : 90 लीटर कच्ची महुआ शराब और 250 किलो महुआ लहान जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार ..

Published

on

सक्ती, जिले में अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी बृत्त जैजैपुर और थाना हसौद पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को ग्राम झरप में बड़ी कार्रवाई की है। इस संयुक्त टीम ने मौके से 90 लीटर कच्ची महुआ शराब और 250 किलोग्राम महुआ लहान जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को आबकारी बृत्त जैजैपुर एवं थाना हसौद पुलिस की टीम ने ग्राम झरप में दबिश दी। इस दौरान ग्राम झरप निवासी सत कुमार लहरे पिता दयाराम लहरे (21 वर्ष) और दयाराम लहरे पिता ललितराम लहरे (55 वर्ष) को अवैध शराब निर्माण व बिक्री करते हुए पकड़ा गया। टीम ने आरोपियों के कब्जे से 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, एक नीले रंग के ड्रम में लगभग 80 लीटर कच्ची महुआ शराब, कुल 90 लीटर अवैध शराब बरामद की। इसके अलावा 50-50 किलो क्षमता की पाँच प्लास्टिक पन्नियों में 250 किलोग्राम महुआ लहान, झांझी-झोकनी, गैस चूल्हा और गैस सिलेंडर भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 35,500 रुपये आंकी गई है।

आबकारी बृत्त जैजैपुर द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 166/2025 धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक नरेंद्र यादव (थाना प्रभारी हसौद), आबकारी उपनिरीक्षक कोमल प्रसाद सिदार, सउनि बिसोहन, प्र.आर. नंदूराम साहू, संजय शर्मा, आरक्षक कमलेश धारिया, राजू खूंटे, राजेश यादव सहित आबकारी कर्मी भीम साहू, विरेंद्र यादव, परसराम कहरा, महिला भृत्य बसंती बाई चौधरी और वाहन चालक कमलेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..13 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..14 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending