Connect with us

ख़बर रायपुर

गुरू खुशवंत साहेब के मंत्री बनने के बाद डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को मिली नई जिम्मेदारी ..

Published

on

अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी।

विभाग द्वारा जारी आदेश में उल्लेख है कि पूर्व में इस पद पर आरंग के विधायक गुरू खुशवंत साहेब पदस्थ थे। उन्हें विभाग के आदेश क्रमांक एफ 4-7/2024/एक/6 दिनांक 19 सितम्बर 2024 के तहत उपाध्यक्ष बनाया गया था। बाद में शासन की अधिसूचना क्रमांक एफ 3-5/2023/1/एक दिनांक 20 अगस्त 2025 के अनुसार खुशवंत साहेब को राज्य मंत्रिपरिषद में मंत्री के रूप में शामिल किया गया।

मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष पद रिक्त हो गया था, जिसे अब विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को सौंपा गया है। शासन द्वारा जारी यह आदेश मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर से जारी हुआ है।

राज्य शासन के इस निर्णय को अनुसूचित जाति समुदाय के सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। डोमनलाल कोर्सेवाड़ा की नियुक्ति से प्रदेश के अनुसूचित जाति वर्ग के हितों से जुड़े विकास कार्यों को नई गति मिलने की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, नई जिम्मेदारी मिलने के बाद श्री कोर्सेवाड़ा शीघ्र ही पदभार ग्रहण कर प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उनके इस दायित्व को लेकर उत्साह का माहौल है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending