Connect with us

खबर सक्ती ...

बासीन में काली पूजन उत्सव में जय महामाई जगराता ग्रुप सक्ती की भक्तिमय प्रस्तुति ..

Published

on

भक्ति गीतों और मां काली के जयघोष से गूंज उठा बासीन गांव, 24 अक्टूबर को पूर्णाहुति व विसर्जन के साथ होगा समापन ..

सक्ती, भगवान भोलेनाथ की पावन धरा तुर्रीधाम से सटे ग्राम बासीन में मां काली पूजन उत्सव का आयोजन बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी है। पूर्व सभापति एवं जनपद सदस्य श्रीमती सोनम–सतकुमार चंद्रा के निवास में 20 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ यह भक्तिमय आयोजन पूरे क्षेत्र में आस्था का केंद्र बना हुआ है।

भक्तिमय आयोजन के चौथे दिन रात्रिकालीन कार्यक्रम में सक्ती अंचल की ख्यातिप्राप्त जय मां महामाई जगराता ग्रुप, सक्ती ने अपनी भक्ति प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ग्रुप के एंकर और नालवादक महेंद्र बरेठ के नेतृत्व में सिंगर श्रीमती भानू गबेल, ललिता साहू और गणेश चंद्रा ने “आरती उतारंव दाई महिमा ल गावंव तोर”, “दाई तोला नेवतत हों वो”, “तेरे दर पे ओ मोरी मइया” और “मइया द्वार तेरे हम आए हैं” जैसे मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

वाद्य यंत्रों पर गणेशराम गबेल (बेंजो), तिहारूराम बरेठ (पेड़), नहरसाय यादव (आर्गन) ने अपनी मनमोहक जुगलबंदी से वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया। मां काली के जयघोष और भक्ति गीतों की गूंज से पूरा बासीन गांव आलोकित हो उठा।

आयोजक श्रीमती सोनम–सतकुमार चंद्रा ने बताया कि मां काली के प्रति पूरे परिवार की गहरी श्रद्धा और आस्था ही इस आयोजन का आधार है। उन्होंने कहा कि मां की कृपा से प्रतिवर्ष इस प्रकार के आयोजन से पूरे ग्राम में भक्ति और एकता का संदेश प्रसारित होता है।

आयोजन के धार्मिक अनुष्ठान आचार्य पं. दुखीनंद सतपथी के मार्गदर्शन में विधि-विधानपूर्वक संपन्न हो रहे हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालुजन शामिल होकर मां काली की आराधना में लीन हैं।

भक्तिमय उल्लास से ओतप्रोत यह आयोजन 24 अक्टूबर को पूर्णाहुति और विसर्जन के साथ संपन्न होगा। इस दौरान बासीन गांव में मां काली के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंजता दिव्य वातावरण श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...6 मिनट ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...41 मिनट ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा23 घंटे ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस ..

सक्ती, जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने थाना परिसर स्थित कार्यालयीन बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, दीपक बैज बोले— छात्रों के संघर्ष की जीत ..

रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, अमित शाह के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending