Connect with us

खबर सक्ती ...

रजत जयंती वर्ष में कर्मचारियों ने उठाई कैशलेस चिकित्सा सेवा लागू करने की मांग ..

Published

on

25 अक्टूबर से शुरू होगा ज्ञापन अभियान — चंद्र प्रकाश तिवारी ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25वें वर्ष रजत जयंती समारोह के अवसर पर प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों, उनके आश्रित परिवारों और पेंशनर्स ने राज्य शासन से कैशलेस चिकित्सा सेवा लागू करने की मांग की है। यह मांग छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा की गई।

संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा चंद्राकार ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने 25 वर्षों में विकास के सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है, किंतु कर्मचारियों की चिकित्सा सुरक्षा आज भी अधूरी है। कैशलेस चिकित्सा सेवा लागू होने से कर्मचारियों को त्वरित चिकित्सा राहत मिलेगी और शासन-प्रशासन के प्रति उनका विश्वास और समर्पण और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि “रजत जयंती वर्ष कर्मचारी कल्याण के ऐतिहासिक निर्णय का वर्ष बनना चाहिए।”

संघ के बिलासपुर संभागीय सचिव चंद्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि वर्तमान में चिकित्सा प्रतिपूर्ति प्रक्रिया अत्यंत जटिल और समयसाध्य है। गंभीर बीमारियों की स्थिति में कर्मचारियों को पहले स्वयं खर्च वहन करना पड़ता है और महीनों बाद प्रतिपूर्ति प्राप्त होती है, जिससे आर्थिक और मानसिक रूप से उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

वहीं सक्ती जिला संयोजक अजय सिंह ने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, राजस्व, पंचायत एवं नगरीय निकायों सहित सभी विभागों के कर्मचारी लंबे समय से इस योजना की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि शासन इस दिशा में पहल करता है, तो यह कदम “नए छत्तीसगढ़ – स्वस्थ छत्तीसगढ़” के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।

कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से मांग की है कि रजत जयंती वर्ष को यादगार और कल्याणकारी बनाते हुए कैशलेस हेल्थ कार्ड योजना को तत्काल लागू किया जाए, ताकि राज्य के लाखों कर्मचारियों, उनके आश्रित परिवारों और पेंशनर्स को वास्तविक स्वास्थ्य सुरक्षा मिल सके।

संघ ने जानकारी दी है कि 25 अक्टूबर 2025 से प्रदेशभर में विभिन्न जिलों के कलेक्टर, सांसद और विधायकों को ज्ञापन सौंपने का अभियान प्रारंभ किया जाएगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर47 मिनट ago

मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक ..

1 जून से कलेक्टर्स देंगे प्रतिदिन रिपोर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों और बड़े जलाशयों पर रखी जाएगी चौबीसों घंटे नजर .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

ब्लैक स्पॉट की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश, प्रदेश में 150 स्थानों पर लगे ईव्ही चार्जिंग स्टेशन .. रायपुर, मुख्य सचिव...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

नवतपा में नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने राहगीरों को पिलाया गन्ने का रस ..

फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव बोले— भीषण गर्मी में सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य .. सक्ती, नवतपा के प्रथम...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

झीरम घाटी के शहीदों को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प ..

मालखरौदा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, झीरम घाटी के वीर शहीदों को किया नमन .. सक्ती/मालखरौदा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मालखरौदा द्वारा...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सचिव के समर्थन में उतरे नवापाराखुर्द के ग्रामीण, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन — तबादला हुआ तो होगा चक्काजाम ..

“सचिव पर लगाए जा रहे आरोप झूठे” : ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, उपसरपंच व कुछ पंचों पर लगाए गंभीर आरोप...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लिमतरा में समाधान शिविर किया गया आयोजित ..

15 ग्राम पंचायत के पहुंचे ग्रामीणजन, 284 में से 135 आवेदनों का मौके पर हुआ त्वरित समाधान , हितग्राहियों को...

खबर कोरबा1 दिन ago

“ज्ञानभारतम् मिशन” राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान में मिली 16वीं शताब्दी की कल्चुरीकालीन 400 वर्ष पुरानी पाण्डुलिपि ..

जिला समन्वयक सतीश प्रकाश सिंह ने 27 प्राचीन धार्मिक, आध्यात्मिक महत्व की दुर्लभ पांडुलिपियां को सर्वेक्षित कर किया डिजिटल संरक्षण...

खबर अकलतरा ..1 दिन ago

स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती पर आज 25 मई को विशाल रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवा वितरण ..

समाजसेवा को समर्पित आयोजन : नरियरा में आज लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, लोगों से सहभागिता की अपील .. अकलतरा/नरियरा,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नवधा चौक में सजी भव्य रामकथा : पंडित कृष्णा महाराज एवं पंडित भोलाशंकर तिवारी जी के मुखारविंद से श्रीराम-निषादराज प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु ..

महावीर कीर्तन मंडली के आयोजन में गूंजा रामनाम : पंडित कृष्णा महाराज जी एवं पंडित भोलाशंकर तिवारी जी की कथा,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

जल जीवन मिशन की 8555 योजनाएं ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश ..

पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विभागीय समीक्षा बैठक में तय की जवाबदेही...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending