खबर सक्ती ...
विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कल प्रेसवार्ता और राजनैतिक दलों की बैठक ..

सक्ती, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) कार्यक्रम के तहत कल 30 अक्टूबर को दो महत्वपूर्ण आयोजन निर्धारित किए गए हैं।
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो द्वारा दोपहर 12 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में प्रेसवार्ता आयोजित की गई है, जिसमें जिले में चल रहे पुनरीक्षण कार्य की प्रगति, दिशा-निर्देश और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों को दी जाएगी। कलेक्टर ने सभी पत्रकार एवं मीडिया प्रतिनिधियों को प्रेसवार्ता में सादर आमंत्रित किया है।
इसी दिन अपरान्ह 4:30 बजे कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में सभी राजनैतिक दलों की बैठक भी आयोजित की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री कावेरी मरकाम ने बताया कि बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित प्रक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी तथा दलों से आवश्यक सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे।
इन बैठकों का उद्देश्य आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, सुचारू और प्रभावी बनाना है।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login