Connect with us

खबर सक्ती ...

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कलेक्टर तोपनो ने की प्रेसवार्ता ..

Published

on

6 चरणों में होगा कार्य, अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी 2026 को होगी प्रकाशित ..

सक्ती, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। इसी क्रम में सक्ती जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा और समय-सीमा की विस्तृत जानकारी दी।

कलेक्टर तोपनो ने बताया कि यह कार्यक्रम कुल 6 चरणों में संपन्न होगा।
पहले चरण में मुद्रण व प्रशिक्षण कार्य 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 तक किया जाएगा।
इसके बाद घर-घर सत्यापन कार्य 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक चलेगा।
ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 9 दिसंबर 2025 को किया जाएगा।
दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक रहेगी।
सुनवाई और सत्यापन कार्य 9 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक होगा,
जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

कलेक्टर ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर बी.एल.ओ. की नियुक्ति की जा चुकी है, जो घर-घर जाकर गणना पत्रक (Enumeration Form) का वितरण करेंगे। मतदाता इस पत्रक को भरकर बीएलओ को दे सकते हैं या बीएलओ स्वयं घर-घर जाकर इसे संकलित करेंगे। यदि मतदाता घर पर नहीं मिलता है, तो बीएलओ तीन बार तक जाकर संपर्क करेगा और अनुपलब्धता की स्थिति में घर पर नोटिस चस्पा करेगा।

कलेक्टर ने यह भी बताया कि मतदाता स्वयं भी ऑनलाइन गणना पत्रक भरकर https://voters.eci.gov.in पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं, जिसका सत्यापन बीएलओ द्वारा घर जाकर किया जाएगा।

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने जिले के सभी मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक मतदाता समयसीमा में अपने विवरण अद्यतन करा सकें।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री कावेरी मरकाम, जनसंपर्क अधिकारी आनंद दुबे सहित विभिन्न मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

देवतुल्य जनता का आभार: एक वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने जताया विश्वास का सम्मान ..

महाशिवरात्रि पर नगरहित का संकल्प, अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने विकास कार्यों को बताया जनआशीर्वाद का परिणाम .. सक्ती, नगर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

15 फरवरी को सक्ती में निकलेगी भव्य शिव बारात, आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल के साथ पुलिस प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा ..

एसपी प्रफुल्ल सिंह ठाकुर सहित अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दिया आश्वासन .. सक्ती, नगर में...

खबर अकलतरा ..2 दिन ago

600 से अधिक विद्यार्थियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा में वेल विशर फाउंडेशन का जागरूकता महाअभियान ..

स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, गुड टच–बैड टच और कैरियर मार्गदर्शन पर विशेष सत्र — वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ संपन्न...

खबर कोरबा2 दिन ago

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को गरिमामयी विदाई, प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ..

भावुक माहौल में हुआ फेयरवेल समारोह, कनिष्ठ विद्यार्थियों ने उपहार भेंट कर दी वरिष्ठों को विदाई .. कोरबा, जिले के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में तीन दिवसीय सुखद सत्संग संपन्न, राष्ट्रीय संत श्री असंग देव साहेब जी से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर ने लिया आशीर्वाद ..

भजन-कीर्तन से गूंजा डोंगिया सुलोनी, रामकुमार, गीता गबेल सहित गबेल परिवार के सहयोग से सफल हुआ अमृत कथा का आयोजन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक सक्ती के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ..

सक्ती, प्रांतीय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सक्ती की ओर से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती दिलीप...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

ग्राम नवापाराकला में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’, जल संरक्षण का लिया संकल्प ..

सक्ती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) सक्ती के तत्वावधान में विकासखंड सक्ती अंतर्गत हर घर जल प्रमाणित ग्राम पंचायत नवापाराकला...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

शादी सीज़न को लेकर पुलिस और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक आयोजित ..

पार्किंग क्षमता अनुसार ही होगी बुकिंग, उल्लंघन पर कार्रवाई .. रायपुर, रायपुर में आगामी शादी सीज़न को लेकर पुलिस ने...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

युवा महापंचायत में गूंजा मनरेगा का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बोले– गरीबों के अधिकारों पर प्रहार नहीं सहेंगे ..

रायपुर में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मनरेगा बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान .. रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending