खबर सक्ती ...
बिलासपुर रेल हादसे के पीड़ितों को नागरिक शिक्षा फाउंडेशन ने दी श्रद्धांजलि ..

नगर के अग्रसेन चौक पर दीप जलाकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए की प्रार्थना ..
सक्ती, बिलासपुर रेलवे स्टेशन के समीप हुई दर्दनाक ट्रेन दुर्घटना में मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर नागरिक शिक्षा फाउंडेशन द्वारा गुरुवार शाम नगर के अग्रसेन चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने दीप जलाकर एवं मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम की शुरुआत महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती निहा गुप्ता ने गायत्री मंत्र के जाप के साथ की। उन्होंने कहा कि यह हादसा अत्यंत हृदयविदारक है और इस कठिन घड़ी में पूरे प्रदेश की संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। सभा में दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
इस दौरान फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष रामनरेश यादव, महिला जिला अध्यक्ष निहा गुप्ता, प्रदेश सहसचिव दीपक गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष अमन डालमिया, सहसचिव राजा सोनी, गोपाल गौतम, ऊकार यादव, मारवाड़ी युवा मंच के जिला अध्यक्ष मनीष कथुरिया, भुरु अग्रवाल, चंद्रप्रकाश तिवारी, मोहन अग्रवाल, कालू अग्रवाल, सुरेश साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभा में उपस्थित सभी लोगों ने हाथों में कैंडल लेकर एक स्वर में यह संकल्प लिया कि इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए समाज और प्रशासन को मिलकर जागरूकता बढ़ानी होगी।
श्रद्धांजलि सभा शांतिपूर्वक एवं भावपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जहां सभी की आंखें नम थीं और दिलों में हादसे में दिवंगत आत्माओं के लिए संवेदना उमड़ रही थी।
खबर सक्ती ...2 years agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...2 years agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 years agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..2 years agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 years agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 years agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...2 years agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 years agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..


























You must be logged in to post a comment Login