Connect with us

खबर सक्ती ...

लोहराकोट में नशे के खिलाफ संयुक्त मुहिम — पुलिस और आबकारी विभाग की बड़ी पहल

Published

on

ग्रामवासियों की शिकायत पर एक्शन — संदिग्धों को दी गई सख्त हिदायत ,

महिला समूह और ग्रामीणों ने निकाली रैली, लिया नशामुक्त गांव बनाने का संकल्प ..

सक्ती, ग्राम लोहराकोट (विकासखंड जैजैपुर, थाना बाराद्वार) में अवैध रूप से मादक पदार्थों के निर्माण और विक्रय की शिकायत पर जिला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आने के बाद पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने गांव में पहुंचकर सख्त कार्रवाई और जनजागरूकता की पहल की।

ग्रामवासियों द्वारा की गई शिकायत में कहा गया था कि कुछ लोगों द्वारा गांव में अवैध रूप से महुआ शराब और अन्य नशीले पदार्थों का निर्माण व बिक्री की जा रही है, जिससे युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है और सामाजिक वातावरण बिगड़ रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए थाना बाराद्वार के प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं आबकारी विभाग के अधिकारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल, वृत्त जैजैपुर प्रभारी घनश्याम प्रधान, कोमल सिदार सहित अन्य स्टाफ ग्राम लोहराकोट पहुंचे।

संयुक्त टीम ने सबसे पहले ग्राम पंचायत भवन में सरपंच, पंच, कोटवार, महिला समूह और गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा ग्रामीणों से अवैध शराब निर्माण व बिक्री की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस या आबकारी विभाग को देने का आग्रह किया गया। अधिकारियों ने कहा कि ग्राम को नशामुक्त बनाने के लिए सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इस अभियान में विभाग हरसंभव सहयोग करेगा।

बैठक के बाद महिला समूह, युवाओं और ग्रामीणों की भागीदारी के साथ सामूहिक रैली निकाली गई। रैली के दौरान “नशा मुक्त गांव हमारा – स्वच्छ समाज का नारा” जैसे नारों से गांव का माहौल गूंज उठा। रैली के बाद टीम ने गांव में संदिग्ध स्थानों और व्यक्तियों के घरों का निरीक्षण किया तथा अवैध महुआ शराब निर्माण पर रोक लगाने की सख्त हिदायत दी।

अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में यदि किसी के द्वारा अवैध नशीले पदार्थों का निर्माण या व्यापार करते पाया गया तो उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..27 मिनट ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..41 मिनट ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...59 मिनट ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा1 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending