खबर सक्ती ...
कलेक्टर ने एकलव्य आवासीय विद्यालय पलाडीखुर्द का किया औचक निरीक्षण ..

विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्तम आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराये जाने के दिए निर्देश ..
सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने आज एकलव्य आवासीय विद्यालय, पलाडीखुर्द का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सर्वप्रथम विद्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए कक्षाओं की स्थिति एवं साफ-सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया।
निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर तोपनो ने हॉस्टल का भी निरिक्षण किया, जहाँ उन्होंने छात्रावास में स्वच्छता, सुरक्षा मानकों तथा कमरों की स्थिति की विस्तारपूर्वक जांच की। साथ ही हॉस्टल की मेस व्यवस्था एवं भोजन की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। इसी क्रम मे निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कक्षा 10वीं में भी पहुंचे और शिक्षण व्यवस्था को देखते हुए अध्ययरत विद्यार्थियों से संवाद किया।
इस दौरान कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने विद्यालय के ऑडिटोरियम तथा निर्माणाधीन वाइस प्रिंसिपल क्वार्टर का भी निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की वर्तमान प्रगति की जानकारी ली, कलेक्टर ने विद्यालय प्रबंधन के शिक्षण कार्यों का अवलोकन करते हुए छात्रों के हित में सभी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाये जाने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्तम आवासीय व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य सहित एकलव्य आवासीय विद्यालय पलाडीखुर्द के सम्बंधित स्टाफ उपस्थित थे।
खबर सक्ती ...2 years agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...2 years agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 years agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..2 years agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 years agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 years agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...2 years agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 years agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..


























You must be logged in to post a comment Login