Connect with us

खबर सक्ती ...

सकरेली कलां में श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ रही आस्था की भीड़ कृष्ण बाल लीला की आकर्षक झांकी ने मोहा श्रोताओं का मन ..

Published

on

माखन चोरी से लेकर पूतना वध तक—पंचम दिवस की कथा में झलकी दिव्यता ..

सक्ती, नगर के निकटवर्ती ग्राम सकरेली कलां में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में इन दिनों भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। ग्राम के स्कूल चौक के पास विशाल पंडाल में चल रहे इस ज्ञान यज्ञ में आसपास के गांवों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं। धार्मिक वातावरण से सराबोर इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना दिया है।

कथा के पंचम दिवस आज व्यासपीठ पर विराजमान पंडित मनोज तिवारी ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनमोहक वर्णन किया। विशेष रूप से माखन चोरी, पूतना वध, और नन्हे गोपाल की करुणा से युक्त दिव्य प्रसंगों को सरल और सहज भाषा में प्रस्तुत किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा पंडाल में उपस्थित हर श्रोता भक्ति रस में डूबकर इन लीलाओं का रसपान करता रहा।

कार्यक्रम के दौरान छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत कृष्ण टोली की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों की वेशभूषा, अभिनय और प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साह बढ़ाया और भक्तिमय संगीत के बीच पूरा पंडाल कृष्णमय हो गया।

इससे पूर्व चौथे दिन मनाए गए कृष्ण जन्मोत्सव की अलौकिक झांकी ने भी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया था। नंद बाबा द्वारा तूफानी रात में बाल कृष्ण को कारागार से निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाने का दृश्य अत्यंत भावनात्मक रहा। भव्य झांकी के दौरान श्रोताओं ने बाल कृष्ण की आरती उतारी और पूरे समय उत्साह व श्रद्धा का माहौल बना रहा।

कथा के दौरान पंडित मनोज तिवारी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कंस के अत्याचारों का अंत कर मानवता को परम सुख और मोक्ष का मार्ग प्रदान किया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा का मूल उद्देश्य जीवन को धर्म, सेवा, करुणा और सदाचार की ओर प्रेरित करना है।

गौरतलब है कि सकरेली कलां, जो धार्मिक आयोजनों के लिए जाना जाता है, में यह कथा 17 नवंबर से प्रारंभ हुई है और 25 नवंबर तक निरंतर जारी रहेगी। ग्रामवासियों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा स्थल में पहुंचकर इस आध्यात्मिक अनुष्ठान का लाभ लेने की अपील की है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..4 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा1 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending