Connect with us

खबर सक्ती ...

फर्जी आबकारी पुलिस बनकर ठगी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए ..

Published

on

खाकी वर्दी, मोबाइल और दो बाइक जब्त — परसदा खुर्द का मामला ,

30 हजार रुपए की उगाही की कोशिश, 3 हजार लेकर फरार साथी की तलाश जारी ..

सक्ती, ग्राम परसदा खुर्द में फर्जी आबकारी पुलिस बनकर घर में घुसकर डराने–धमकाने और पैसों की उगाही करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और आबकारी पुलिस की नकली वर्दी भी जब्त की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से इसी तरह लोगों को शराब प्रकरण में फंसाने की धमकी देकर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

मामला 23 नवंबर 2025 का है, जब ग्राम परसदा खुर्द निवासी प्रार्थी गनपत लाल लहरे ने थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन अमरिका बाई ने फोन पर जानकारी दी कि उनके घर में पांच व्यक्ति घुसकर खुद को आबकारी विभाग की पुलिस बता रहे हैं। वे शराब बेचने और पिलाने का झूठा आरोप लगाकर कार्रवाई से बचाने के नाम पर अवैध रूप से पैसों की मांग कर रहे थे। सूचना पर गनपत लहरे घर पहुंचा तो एक व्यक्ति पुलिस की खाकी वर्दी पहनकर भाग गया, जबकि एक नकली वर्दीधारी और तीन अन्य संदिग्ध वहीं मौजूद मिले। पड़ोसियों की मदद से चारों को पकड़ा गया, जिनके व्यवहार और हुलिये से स्पष्ट हो गया कि वे फर्जी आबकारी पुलिस बनकर ठगी कर रहे हैं।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश यादव के मार्गदर्शन में टीम ने आरोपियों से पूछताछ की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नरेन्द्र गोस्वामी उर्फ दाऊ (23), अजय गोस्वामी (23) दोनों निवासी ग्राम सोठी थाना बम्हनीडीह, रामनारायण धीवर (34) निवासी अफरीद थाना सारागांव तथा लोकेश राठौर उर्फ ओम (20) निवासी सारागांव के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि उनके फरार साथी के साथ मिलकर वे रात्रि में अमरिका बाई के घर पहुंचे थे। उन्होंने शराब की तलाशी एवं कार्रवाई का भय दिखाकर जेल भेजने की धमकी दी और स्वयं को आबकारी पुलिस बताते हुए 30,000 रुपये रिश्वत की मांग की। इस दौरान 3,000 रुपये वसूलकर फरार साथी रकम लेकर भाग गया।

आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने नकली आबकारी पुलिस वर्दी, तीन मोबाइल तथा दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। मामले में अपराध क्रमांक 423/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2), 319(2), 318(4), 331(4), 204, 205, 112, 351(2) व 3(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल, सउनि उपेंद्र यादव, सउनि राजेश यादव, प्रधान आरक्षक शब्बीर मेमेन और आरक्षक राधेश्याम लहरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..17 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..17 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा2 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending